ट्रैफिक सिग्नल जंप कर निकले बाइक ने दूसरी बाइक को मारी टक्कर, पीछे बैठे युवक की मौत

55
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

ट्रैफिक सिग्नल जंप कर निकले बाइक ने दूसरी बाइक को मारी टक्कर, पीछे बैठे युवक की मौत

भोपाल : लालघाटी चौराहे पर कल सुबह ट्रैफिक का ग्रीन सिग्रल होने पर युवकों ने जैसे ही अपनी बाइक बढ़ाई वैसे ही दूसरी ओर से सिग्नल जंप कर आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौत हो गई। कोहेफिजा पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय मेहराज पिता शहजाद मोती मस्जिद के पास रहता था। वह हलालपुर इलाके में स्थित एक मदरसे में रसोइए का काम करता था। उसके साथ ही नईम नाम का युवक भी इसी मदरसे में काम करता है। मेहराज और नईम गुरूवार की सुबह बाइक से मदरसा जाने के लिए बाइक से निकले थे।

लाल घाटी चौराहे पर लाल बत्ती होने पर उन्होंने अपनी बाइक को रोक लिया। चंद सेकंडों बाद जैसे ही चौराहे पर ग्रीन सिग्नल हुआ वैसे ही उन्होंने अपनी बाइक को आगे बढ़ा दिया। उनकी बाइक थोड़ी सरकी ही थी कि गांधी नगर की ओर से बाइकसवार सिग्नल को जंप करते हुए आए तथा उन्होंने नईम और मेहराज की गाड़ी का टक्कर मार दी। बाइक नईम चला था, जबकि मेहराज पीछे की सटी पर बैठा था। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर सीधे मेहराज को आकर लगी। हादसे के बाद चारों युवक गिर गए थे। दूसरी बाइक पर सवार युवकों को ज्यादा चोट नहीं आई थी। इसलिए वे तुंरत ही उठकर वहां से भाग गए। इधर बाइक चला रहे नईम को भी ज्यादा चोट नहीं आई थी, लेकिन मेहराज घायल होकर बेसुध हो गया। उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर रात में उसकी मौत हो गई।तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत
हबीबगंज पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय भास्कर निर्मल बारह नंबर स्टॉप इलाके में रहता था। बीती रात वह अपने दो दोस्तों के साथ स्कूटी से घूमने के लिए निकला था। तीनों बिट्टन मार्केट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वन विभाग के दफ्तर के सामने उनकी तेज रफ्तार स्कूटी अनियंतित्रत होकर डिवाइडर से टकरा गई। भास्कर निर्मल व उसके दोनों दोस्तों को हादसे में चोट आई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर निर्मल की मौत हो गई।