बदरीनाथ से देहरादून जा रहा एक हेलीकॉप्टर 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन में फंसा ,महिला पायलट ने कराई इमरजेंसी लैंडिंग

5

बदरीनाथ से देहरादून जा रहा एक हेलीकॉप्टर 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन में फंसा ,महिला पायलट ने कराई इमरजेंसी लैंडिंग

उत्तराखण्ड के टिहरी गढ़वाल से एक भयावह वीडियोसामने आया है जहां सकलाना क्षेत्र में बुधवार को बदरीनाथ से यात्रियों को लेकर देहरादून लौट रहा एक हेलीकॉप्टर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया और देखते ही देखते अनियंत्रित होकर नीचे आने लगा। हादसा इतना खतरनाक था कि मौके पर मौजूद लोग किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से घबरा उठे। लेकिन इस भयावह स्थिति के बीच महिला पायलट अनुपमा चौधरी ने असाधारण साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित खेतों में उतार दिया। उनकी सतर्कता के कारण हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह यात्रियों की जान बच गई।

पायलट अनुपमा चौधरी के अनुसार हेलीकॉप्टर को मूल रूप से गुप्तकाशी होकर देहरादून पहुंचना था, लेकिन उनको सीधे देहरादून जाने का संदेश मिलने के बाद निर्धारित रूट बदलना पड़ा। नए रूट से चंबा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर उड़ान भरते समय सुबह करीब साढ़े 9 बजे अचानक हेलीकॉप्टर के पिछले रोटर में बिजली लाइन का तार फंस गया।

प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के मुताबिक तार फंसते ही हेलीकॉप्टर हवा में बुरी तरह हिचकोले खाने लगा और अनियंत्रित होकर नीचे आने लगा। स्थिति बेहद भयावह हो गई थी, लेकिन पायलट अनुपमा चौधरी ने धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए हेलीकॉप्टर को नियंत्रित रखा और फंसे हुए तार के साथ ही उसे सुरक्षित रूप से सत्यो-सकलाना के खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग करा दी।हादसे में हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन पायलट सहित सभी छह यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।HELICOPTER EMERGENCY LANDING

घटना की सूचना मिलते ही चंबा-सत्यो पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। हेलीकॉप्टर में पायलट अनुपमा चौधरी के अलावा यात्री पुत्र राज सूरी, श्रीराज सूरी, भूमि सूरी, पार्थ सूरी, हिमांशी पटेल और निष्का सवार थे।बताया जा रहा है कि तार जैसे ही हेलीकाप्टर में फंसा वह हिचकोले खाने लगा और यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पायलट अनुपमा चौधरी ने स्थिति को पहले अच्छे समझा और अपनी सूझबूझ से हेलीकाप्टर को नियंत्रित रखा। फिर फंसे हुए तार के साथ ही उसे सुरक्षित रूप से सत्यो-सकलाना के खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग करा दी।