
बेंगलुरु के प्रोफेसर ने क्लासरूम में लड़की को किया प्रपोज,छात्रा और अन्य साथियों ने उसकी कुटाई कर दी!
कर्नाटक के बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां नेलमंगला के पास टी. बेगुर में स्थित श्री सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर कॉलेज घटनाओं की एक कड़ी के चलते जंग का मैदान बन गया. कॉलेज में एक प्रोफेसर पर आरोप है कि उसने क्लासरूम के अंदर ही एक छात्रा को प्रपोज कर दिया. कक्षा में प्रोफेसर द्वारा छात्रा को प्रेम प्रस्ताव देने का दावा करने वाली घटना ने पूरे कैंपस को तनावपूर्ण बना दिया।
छात्रों द्वारा मोबाइल पर रिकॉर्ड किए गए दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, जिससे मामला सार्वजनिक हो गया। घटना की शुरुआत तब हुई जब प्रोफेसर मोहम्मद ने कक्षा में छात्राओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि बैच की एक छात्रा ने उन्हें प्रेम प्रस्ताव दिया है और वे भी उससे प्यार करते हैं।
खुशी का जश्न मनाने के लिए उन्होंने पूरे क्लास को चॉकलेट्स बांटीं। एक कार्टन भरकर चॉकलेट्स लाए गए थे और एक व्यक्ति द्वारा छात्रों में शेयर की गईं।
कैसे हुई घटना?
वायरल वीडियो में प्रोफेसर कहते सुनाई देते हैं कि क्या तुमने नहीं कहां था कि मैं आपसे प्यार करती हूं मोहम्मद? छात्रा ने तुरंत विरोध जताया और कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा। उन्होंने प्रोफेसर से पूछा कि यह बात कब हुई और मामले को प्रिंसिपल के पास ले जाने की मांग की। प्रोफेसर ने सीसीटीवी फुटेज का हवाला दिया, जिसे छात्रा ने तुरंत दिखाने की मांग की।
प्रोफेसर कक्षा से बाहर निकल गए और कहा कि अगले दिन बात करेंगे। लेकिन जैसे ही वे बाहर निकले, छात्रा का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित छात्रा ने कथित तौर पर प्रोफेसर को चप्पल से पीटा। अन्य छात्र भी शामिल हो गए और उन्होंने प्रोफेसर को गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। कुछ ही मिनटों में शांत कक्षा का माहौल पूरा कैंपस का रणक्षेत्र बन गया।
पुलिस ने दी जानकारी
नेलमंगल रूरल पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक न तो छात्रा की ओर से और न ही प्रोफेसर की ओर से कोई शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई पर विचार कर रही है।
कॉलेज प्रशासन की चुप्पी
अभी तक कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मेडिकल शिक्षा के पवित्र माहौल में शिक्षक-छात्र संबंधों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली इस घटना ने छात्रों और अभिभावकों में गुस्सा और निराशा पैदा कर दी है।
पुलिस आगे की जांच में सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों पर भरोसा कर रही है। स्थिति की निगरानी की जा रही है और यदि कोई शिकायत दर्ज हुई तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





