
मोदी की मां को अपशब्द कहने पर आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा का
इंदौर में जंगी प्रदर्शन
इंदौर: बिहार में कांग्रेस के मंच से नरेंद्र मोदी की माँ को अपशब्द कहे जाने के विरोध में इंदौर में आज भाजपा महिला मोर्चा ने शहर के कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर जंगी प्रदर्शन किया।
बारिश के चलते दोपहर में होने वाला प्रदर्शन कुछ देर के लिए टल गया तो कांग्रेसी नेताओ ने प्रदर्शन को फ्लॉप बता दिया। मगर कुछ देर बाद बारिश रुकते ही भाजपा समर्थित महिला विधायक कार्यकर्ताओ की ऐसी भीड़ उमड़ी कि जवाहर मार्ग से लेकर यशवंत रोड सहित मच्छी बाजार तक जगह कम पड़ गयी ।

भाजपा समर्थित महिलाओ ने लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ न सिर्फ जमकर नारे बाजी की बल्कि अगले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाने की बात की ।

पुलिस प्रशासन ने गांधी भवन की सुरक्षा के लिए बेरिकेड्स लगा कर भारी पुलिस बल तैनात कर रखा था। बता दे कि भाजपा महिला मोर्चा ने जिस वजह से यह जंगी विरोध किया था उस अपशब्द कहने वाले युवक को बिहार पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।




