यूक्रेन में MP के 454 विद्यार्थी थे, 202 वापस लौटे, विदेश मंत्रालय ने राज्य सरकार को सौंपी सूची

1521
यूक्रेन में MP

यूक्रेन में MP के 454 विद्यार्थी थे, 202 वापस लौटे, विदेश मंत्रालय ने राज्य सरकार को सौंपी सूची

भोपाल। यूक्रेन में मध्य प्रदेश के 454 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे थे जिनमें से अब तक 202 वापस आ चुके हैं। यह जानकारी विदेश मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश सरकार को सौंपी गई सूची में सामने आई है और पुलिस के अधिकारी इन बच्चों के परिवारों से संपर्क कर उनकी कुशल क्षेम पूछने में जुट गए हैं।

यूक्रेन में युद्ध होने के बाद से अब तक वहां फंसे मध्य प्रदेश के छात्र-छात्राओं की संख्या को लेकर राज्य सरकार के पास अधिकृत रूप से कोई जानकारी नहीं थी और इससे वास्तविक संख्या का पता नहीं चल रहा था। अब विदेश मंत्रालय ने मध्य प्रदेश सरकार को यूक्रेन में फंसे बच्चों की एक सूची भेजी है जिसमें 454 बच्चों की जानकारी दी है।

navbharat times

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इसमें कई बच्चों के अभिभावकों के मध्य प्रदेश में पदस्थापना के दौरान पासपोर्ट यहां से बनवाए जाने की वजह से उनका नाम राज्य की सूची में शामिल है जबकि वे अब मध्य प्रदेश में नहीं हैं।

*202 की अब तक वापसी हुई*
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि विदेश मंत्रालय की सूची में शामिल मध्य प्रदेश के बच्चों में से अब तक 202 वापस आ चुके हैं। पुलिस अधिकारी वहां फंसे और लौट चुके बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं। अब तक 430 परिवारों से पुलिस अधिकारियों का संपर्क हो चुका है और वे निरंतर उनके कुशल क्षेम की जानकारी ले रहे हैं।

यूक्रेन में MP

गृह मंत्री ने बताया कि उनसे शुचि शर्मा व शिवानी सिंह का जो परिवार मिला था, उन्होंने बताया कि दोनों बच्चियां यूक्रेन सीमा से बाहर आ गई हैं और वे कुशल से हैं।

डॉक्टर्स पर सरकार की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही, 1000 से ज्यादा डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन होंगे रद्द