
‘Hindi Gaurav Alankaran 2026’:नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे होंगे हिन्दी गौरव अलंकरण 2026 से अलंकृत!
इंदौर। हिन्दी भाषा के प्रसार के लिए प्रतिबद्ध ‘मातृभाषा उन्नयन संस्थान’ रविवार 22 फरवरी 2026 को स्थानीय राजेन्द्र माथुर सभागार, इन्दौर प्रेस क्लब में दोपहर 1 बजे से हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह आयोजित करने जा रहा है। वर्ष 2026 के हिन्दी गौरव अलंकरण चयन समिति ने वरिष्ठ साहित्यकार नर्मदाप्रसाद उपाध्याय व ग्वालियर से वरिष्ठ पत्रकार अतुल तारे को हिन्दी गौरव अलंकरण से विभूषित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल विष्णु सदाशिव कोकजे, अध्यक्षता देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो राकेश सिंघई, विशिष्ट अतिथि भारतीय जन संचार संस्थान, नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी व इन्दौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक कर्दम रहेंगे।
हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह में काव्य साधकों को काव्य गौरव अलंकरण भी प्रदान किया जायेगा, जिनमें माण्डव से डॉ. पंकज प्रसून चौधरी, उज्जैन से निशा पंडित, नागदा से कमलेश दवे, बड़नगर से पुष्पेंद्र जोशी पुष्प और भोपाल से शिवांगी प्रेरणा रहेंगे। समारोह का संचालन अखिलेश राव करेंगे। आयोजन सभी के लिए खुला रहेगा।
Mahashivratri Special: “अभिव्यक्ति में भक्ति”-इंदौर लेखिका संघ द्वारा शिव महिमा पर अनूठी प्रस्तुतियां





