10 Awards to 2 Mango Producing Farmers : अलीराजपुर के 2 आम उत्पादको को ‘राष्ट्रीय आम महोत्सव’ में 10 पुरस्कार!

संभाग आयुक्त दीपक सिंह और कलेक्टर डॉ अभय बेडे़कर ने पुरस्कृत किसानों को बधाई दी!

385

10 Awards to 2 Mango Producing Farmers : अलीराजपुर के 2 आम उत्पादको को ‘राष्ट्रीय आम महोत्सव’ में 10 पुरस्कार!

Indore : अलीराजपुर जिले के दो आम उत्पादक उन्नत कृषकों ने राष्ट्रीय आम महोत्सव रायपुर में सहभागिता की। दोनों कृषकों को राष्ट्रीय आम महोत्सव में 10 पुरस्कार मिले, जो अलीराजपुर जिले सहित पूरे संभाग के लिए गर्व की बात है। संभाग आयुक्त दीपक सिंह, कलेक्टर डॉ अभय बेडेकर सहित अन्य अधिकारियों ने दोनों कृषकों को बधाई दी।

IMG 20240616 WA0100

संभाग आयुक्त के मार्गदर्शन और कलेक्टर के दिशा निर्देशन में संभाग के अलीराजपुर जिले में आम प्रजाति को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। अलीराजपुर जिले के ग्राम छोटा उंडवा निवासी कृषक युवराजसिंह राठौर को राष्ट्रीय आम महोत्सव में विभिन्न आम प्रजाति के तहत अलग-अलग श्रेणी में 7 पुरस्कार मिले। उन्हें आम्रपाली, पुसा अरूणिमा, रुमानी (लड्डू), पायरी आम की प्रजाति के लिए प्रथम पुरस्कार मिले। मल्लिका और हापुस प्रजाति के आम के लिए द्वितीय एवं केसर प्रजाति के आम के लिए सांत्वना पुरस्कार मिला। जोबट के ग्राम काली खेतर निवासी उन्नत कृषक श्री प्रदीप सिंह राठौर को 3 पुरस्कार मिले। उन्हें नूरजहां, केसर एवं सिन्दूरा की आम प्रजाति के लिए प्रथम पुरस्कार मिला।

IMG 20240616 WA0099

राष्ट्रीय आम महोत्सव रायपुर में 8 राज्यों मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, उत्तराखण्ड, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के करीब 500 कृषकों ने उन्नत एवं देशी आम की करीब 350 प्रजाति के आम के स्टॉल लगाए थे। तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन रायपुर में हुआ। यह आयोजन इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय रायपुर द्वारा आयोजित किया गया था। आम महोत्सव में अलीराजपुर जिले के आम विशेष आकर्षण का केन्द्र रहें। इन कृषकों को आम महोत्सव में सहभागिता के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ आरके यादव ने प्रोत्साहित करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।