

मतदाता दिवस पर सम्मानित हुए 10 कलेक्टर, राज्यपाल के मुख्य आतिथ्य में भोपाल में हुआ राज्यस्तरीय कार्यक्रम
प्रदेश के सभी 65 हजार 14 मतदान केंद्रों पर मनाया गया 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
भोपाल. प्रदेश के सभी 65 हजार 14 मतदान केंद्रों पर 25 जनवरी 2025 को 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला निर्वाचन अधिकारी, कलेक्टर सहित अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल पटेल, सीईओ सुखवीर सिंह और स्टेट आइकॉन राजीव वर्मा, गोविंद नामदेव, दिव्यांका त्रिपाठी, संजना सिंह और देशना जैन ने युवा मतदाताओं को इपिक कार्ड वितरित किए और मतदाता शपथ दिलाई।
इन अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ सम्मान
लोकसभा निर्वाचन 2024 के संचालन के लिए कलेक्टर झाबुआ नेहा मीना को सम्मानित किया गया। उनकी अनुपस्थिति में सीईओ झाबुआ ने सम्मान ग्रहण किया। रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम , अशोकनगर कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी और विशेष श्रेणी पुरस्कार आईटी एवं स्वीप गतिविधियों के लिये कलेक्टर जिला नर्मदापुरम सोनिया मीना को दिया गया।
लोकसभा निर्वाचन 2024 में स्वीप गतिविधियों के लिये नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह, जिला पंचायत सीईओ भोपाल ऋतुराज सिंह एवं सहायक नोडल स्वीप रीतेश शर्मा को सम्मानित किया गया।
लोकसभा निर्वाचन 2024 संचालन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये उत्कृष्ट कलेक्टर शिवपुरी रवीन्द्र कुमार चौधरी,निवाड़ी कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, कलेक्टर भिंड संजीव श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये कलेक्टर अलीराजपुर अभय अरविंद बेडेकर अलीराजपुर, रायसेन कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे एवं दतिया कलेक्टर संदीप कुमार माकिन को सम्मानित किया गया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश यादव, अनुभाग अधिकारी अनुकृति मिश्रा, सहायक अनुभाग अधिकारी सुजाता चिन्चोलकर, सहायक प्रोग्रामर प्रभाष जैन, प्रोग्रामर विनय देशमुख को लोकसभा निर्वाचन 2024 एवं संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया।
लोकसभा निर्वाचन 2024 के संचालन में प्रदेश स्तर से कानून व्यवस्था को उत्कृष्ट बनाए रखने के लिए राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा अंशुमान सिंह को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया।