10 Feet Water Left in Yashwant Sagar : 15 दिन और शहर की प्यास बुझाएगा यशवंत सागर, 10 फीट पानी बचा!  

इस तालाब के पानी से शहर की 6 टंकियां भरी जा रही!

225

10 Feet Water Left in Yashwant Sagar : 15 दिन और शहर की प्यास बुझाएगा यशवंत सागर, 10 फीट पानी बचा!

Indore : मानसून की दस्तक मालवा-निमाड़ में होने वाली है। इसके पूर्व शहरवासियों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि शहर के जल स्रोतों को पुनर्जीवित रखने वाले प्रमुख तालाबों में वर्तमान में पानी संतोषजनक बना है। वर्तमान में यशवंत सागर, बिलावली, छोटा सिरपुर, बड़ा सिरपुर और अन्य तालाबों में पानी मौजूद है।

शहर के यशवंत सागर तालाब के अलावा अन्य किसी भी तालाब का पानी टंकियां भरने में इस्तेमाल नहीं किया जाता, लेकिन शेष तालाब भूमिगत जलस्तर बढ़ने में मददगार साबित है। जानकारी अनुसार शहर के यशवंत सागर तालाब से करीब 6 टंकियां भरी जाती हैं। वर्तमान में यशवंत सागर तालाब में करीब 10 फीट पानी मौजूद है। हालांकि इसकी क्षमता करीब 20 फीट है। इस हिसाब से करीब आधा तालाब अभी भरा हुआ है।

ब ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि यशवंत सागर तालाब 15 दिन शहर की प्यास और बुझा सकेगा। तब तक मानसून अपनी पूर्ण क्षमता से बरस चुका होगा और शहर के अधिकांश बोरिंग भी रिचार्ज हो जाएंगे। इससे शहर में पानी की समस्या में कमी आएगी। उधर निगम अधिकारियों के अनुसार यशवंत सागर से वर्तमान में करीब 30 एमएलडी पानी प्रतिदिन लिया जा रहा है। इस इस पानी से शहर के पश्चिम क्षेत्र की करीब 6 टंकियां भरी जा रही है। इन टंकियों से जुड़ी कई कॉलोनी के हजारों लोगों को जलापूर्ति की जा रही है।

8 दिन में मानसून देगा दस्तक

मौसम विभाग के अनुसार मानसून मुंबई तक आ चुका है। मालवा निमाड़ तक पहुंचने में इसके बाद 8 दिन का समय लगता है।नमौसम विभाग के अधिकारियों का भी कहना है कि मालवा निर्माण में मानसून 20 जून के आसपास दस्तक दे देगा। इसके बाद बारिश होने से शहर के अधिकांश बोरिंग भी रिचार्ज हो जाएंगे और जल संकट काम होगा। मौसम में भी ठंडक होने के कारण कूलर आदि भी चलना काम हो जाएंगे।