Firing: दिल्ली में छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास 10 राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप

373

Firing; दिल्ली में छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास 10 राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप

दिल्ली के छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास गोलीबारी की जबरदस्त घटना सामने आई है। यहां मेहरौली गुरुग्राम रोड पर अज्ञात बदमाशों ने फॉरच्यूनर में सवार व्यक्ति पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां हैं।

राष्ट्रीय राजधानी के छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास फायरिंग से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, 10 राउंड से ज्यादा फायरिंग की गई है। इसमें एक स्कॉर्पियो सवार घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पूरा मामला साउथ दिल्ली का है, जहां सरेआम कई राउंड गोलियां चली हैं। छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास हुई वारदात से हड़कंप मच गया।

मेट्रो के पास वारदात से मचा कोहराम

बताया जा रहा कि बदमाशों ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। गाड़ी सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है। करीब 10 राउंड गोलियां चलाई गई हैं। सूचना मिलते ही डीसीपी सहित कई पुलिस ऑफिसर मौके पर पहुंचे। घटना वाली जगह को घेर कर पड़ताल की जा रही है।मौके पर क्राइम टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

पुलिस पूरे इलाके की जांच कर रही है। आखिर फायरिंग क्यों की गई अभी ये साफ नहीं हुआ है। वारदात वाली जगह पर पुलिस टीम लगातार पड़ताल कर रही है। फायरिंग की गई गोलियां घटनास्थल पर मिली है। जिस समय ये वारदात हुआ लगातार फायरिंग से घटना वाली जगह हड़कंप मच गया।

File:Chhatarpur Metro station CDR Chowk.jpg - Wikimedia Commons

फायरिंग में स्कॉर्पियो सवार हुआ घायल

पुलिस के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने स्कॉर्पियो में सवार एक शख्स को टारगेट करते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। इस गोलीबारी में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके सामान्य होने और बयान सामने आने पर ही पता चलेगा कि वारदात की वजह क्या है।

इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने कहा कि यह गैंगवॉर का मामला नहीं है। यह आपसी दुश्मनी की वजह से फायरिंग का मामला है। यह वारदात महरौली थाना के कमांडर चौक के पास हुई है। अरुण लोहिया नाम के शख्स को गोली लगी है, जो गाड़ी में सवार था। अभी तक की छानबीन में यह पता चला है कि गोली चलाने वाले पीड़ित को जानते हैं, उसी के गांव के रहने वाले हैं। इस मामले में विस्तृत छानबीन की जा रही है