’12th Fail’ Not on OTT Yet : IPS की सच्ची कहानी पर बनी ’12वीं फेल’ अभी OTT पर नहीं!

इस फिल्म को ओटीटी पर देखने के लिए अगले साल तक इंतजार करना होगा! 

651

’12th Fail’ Not on OTT Yet : IPS की सच्ची कहानी पर बनी ’12वीं फेल’ अभी OTT पर नहीं!

New Delhi : विधु विनोद चोपड़ा की ’12वीं फेल’ शुक्रवार को रिलीज हो गई। यह फिल्म एक फेमस फिल्ममेकर के शानदार कमबैक का सिंबल मानी जा रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका में एक्टर विक्रांत मैसी हैं और फिल्म पहले ही काफी चर्चा पैदा कर चुकी है। अब रिलीज के बाद फिल्म को जिस तरह की प्रतिक्रिया क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिली, वो भी देखने लायक है। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा के एक करीबी सूत्र ने फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर एक अपडेट शेयर की।

बताया गया कि यह फिल्म एक आईपीएस की कहानी है, जो 12वीं में फेल हुए थे। उन्होंने जिंदगी में कई मुश्किलें उठाई और कामयाबी हासिल की। इस कामयाबी में उनकी गर्लफ्रेंड का खास योगदान रहा। किसी फिल्म की तरह लगने वाली यह रियल लाइफ स्टोरी किसी को भी प्रेरित करने के लिए काफी है। इस आईपीएस का बचपन काफी तंगी में गुजरा। वह पढ़ाई-लिखाई में भी बहुत अच्छे नहीं थे। लेकिन, देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक यूपीएससी सिविल सेवा क्रैक करके ऊंचा मुकाम हासिल किया।

या फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अगले साल तक देखने नहीं मिलेगी। यह फैसला दर्शकों को सिनेमाघरों में एक अनोखा और यादगार अनुभव है। विधु विनोद चोपड़ा ने एक फैसला लिया है कि ’12वीं फेल’ अगले साल तक ओटीटी पर उपलब्ध नहीं होगी। साल की सबसे अविश्वसनीय और प्रेरणादायक फिल्म का अनुभव करने के लिए, दर्शकों के पास एकमात्र रास्ता यह है कि वो अभी इसे सिनेमाघरों में देखने जाए।

IMG 20231028 WA0028

12वीं फेल अपने शानदार कलाकारों और दिलचस्प कहानी के साथ चर्चा का विषय बन हुई है। यह फिल्म एक आकर्षक कथा पेश करती है जो सभी फिल्म प्रेमियों के लिए एक मस्ट वॉच फिल्म होने का वादा करती है। 12वीं फेल, अपनी शानदार कहानी और बेहतरीन कलाकारों के साथ जल्द ही साल की मस्ट वॉच फिल्मों में से एक बन जाएगी।

इसे आलोचकों और दर्शकों से समान रूप से तारीफ मिल रही है, इसकी ओटीटी रिलीज को पोस्टपोन करने का फैसला यह सुनिश्चित करता है कि विधु विनोद चोपड़ा द्वारा परिकल्पित सिनेमा यात्रा को सिल्वर स्क्रीन पर संजोया जाएगा, जिससे यह हर फिल्म प्रेमी के लिए देखने लायक फिल्म बन जाती है।