13 IPS Retired This Year : डीजीपी सक्सेना सहित 13 IPS इसी साल रिटायर होंगे! 

डीजी (जेल) राजेश चावला आज रिटायर हो रहे, उनकी जगह एडीजी विजय कटारिया!  

484

13 IPS Retired This Year : डीजीपी सक्सेना सहित 13 IPS इसी साल रिटायर होंगे! 

Bhopal : प्रदेश के पुलिस मुख्यालय (PHQ) के 13 सीनियर अधिकारी इसी साल में रिटायर होने वाले हैं। रिटायर हो रहे अधिकारियों में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुधीर कुमार सक्सेना, 5 स्पेशल डीजी के अलावा 3 एडीजी, एक आईजी और तीन डीआईजी भी शामिल हैं। डीजी (जेल) राजेश चावला आज 29 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह एडीजी प्रशासन विजय कटारिया को डीजी (जेल) बनाया जाएगा।

ये अधिकारी होंगे रिटायर

पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना 30 नवंबर को रिटायर्ड होंगे। स्पेशल डीजे पुरुषोत्तम शर्मा 30 अप्रैल को रिटायर होंगे। डीजी जेल राजेश चावला 29 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं। स्पेशल डीजी शिकायत अशोक अवस्थी 30 जून, संजय झा 31 जुलाई, संचालक अभियोजन सुषमा सिंह 31 अगस्त, एडीजी बीबी शर्मा 30 अप्रैल को, एडीजी ट्रेनिंग अनुराधा शंकर 31 मई, एडीजी एजेके राजेश गुप्ता 30 सितंबर, एडीजी (आरएंडडी) अनिल कुमार गुप्ता 30 सितंबर, आईजी रेल महेंद्रसिंह सिकरवार 31 दिसंबर, डीआईजी आरके हिंगणकर 31 अक्टूबर, डीआईजी, आरआरएस परिहार, 30 जून को रिटायर होने वाले हैं। डीआईजी मनीष कपूरिया इसी साल 31 जनवरी को रिटायर हो गए।

कटारिया बनेंगे स्पेशल डीजी

1989 बैच के आईपीएस डीजी जेल राजेश चावला 29 फरवरी को रिटायर होंगे। इसके बाद 1990 बैच के एडीजी प्रशासन विजय कटारिया पदोन्नत होकर स्पेशल डीजी का पदभार संभालेंगे। वहीं, 1986 बैच के अफसर स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा 30 अप्रैल को रिटायर होंगे। उनके रिटायर होने पर 1990 बैच की अफसर एडीजी अनुराधा शंकर को स्पेशल डीजी बनाया जाएगा। लेकिन, वह सिर्फ एक माह के लिए ही स्पेशल डीजी रह पाएंगी। क्योंकि, वे भी 31 मई को रिटायरमेंट हो रही हैं। पुरुषोत्तम शर्मा सेवानिवृत्त होने के पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) मांग चुके हैं। शासन ने उनके आवेदन को अस्वीकार दिया था। इसके विरुद्ध उन्होंने केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण में याचिका लगाई है।