13 साल के नाबालिग से जिला अस्पताल में दुष्कर्म, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

376

13 साल के नाबालिग से जिला अस्पताल में दुष्कर्म, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर: छतरपुर ko में 13 साल के बालक से दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां आरोपी 65 वर्षीय बुजुर्ग लगातार 5 दिन से रोज गलत काम कर रहा था। आरोप हैं कि जान से मारने की धमकी देते हुए 5 दिनों में 5 बार दुष्कर्म किया गया है। अब कोतवाली थाने में नाबालिक से दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में FIR दर्ज हुई है। आरोपी दुष्कर्मी 65 वर्षीय शब्बीर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र जिला अस्पताल की है।

जानकारी के मुताबिक लड़का बेहद गरीब है और उसके पिता एक्सीडेंट के चलते 4 माह से जिला अस्पताल में इलाज करा रहे और 4 माह से जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इसी दौरान आरोपी घटना आकाओ अंजाम देता रहा। 5 बार करने के बाद अबकी 6वीं बार दुष्कर्म के लिए लड़के को साथ ले जा रहा था, इसी दौरान आरोपी को अस्पताल के गार्डों ने पकड़ लिया।