पूर्व केंद्रीय मंत्री पचौरी, पूर्व सांसद, कई पूर्व MLA सहित कांग्रेस के 15 बड़े नेता BJP में शामिल

सीएम मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा,कैलाश विजयवर्गीय ने दिलाई बीजेपी की सदस्यता 

2420

पूर्व केंद्रीय मंत्री पचौरी, पूर्व सांसद, कई पूर्व MLA सहित कांग्रेस के 15 बड़े नेता BJP में शामिल

 

भोपाल: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजुखेड़ी, कई पूर्व MLA सहित कांग्रेस के 15 बड़े नेता आज सुबह भारतीय जनता पार्टी में विधिवत शामिल हो गए।

 

भोपाल स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में सीएम मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और कैलाश विजयवर्गीय ने इन नेताओं को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

इंदौर के दो पूर्व MLA कांग्रेस नेता संजय शुक्ला और विशाल पटेल भी आज भाजपा में शामिल गए। संजय और विशाल कांग्रेस के लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों ही नेताओं ने भाजपा नेताओं को हराकर जीत हासिल की थी। कमलनाथ सरकार में दोनों ही नेताओं की खासी लोकप्रियता रही। कांग्रेस विधायक रहते हुए संजय शुक्ला ने इंदौर विधानसभा एक में कई बड़े काम करवाए। देपालपुर में विशाल पटेल ने भी अपना खास प्रभाव छोड़ा था।

 

कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के जाने से लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को बड़ा नुकसान होगा। बीजेपी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी और राजूखेड़ी के अलावा कांग्रेस नेता संजय शुक्ला, विशाल पटेल, अर्जुन पलिया और भोपाल कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा भी आज भाजपा में शामिल हुए।

 

बता दे कि कांग्रेस नेता संजय शुक्ला और विशाल पटेल धनवान नेताओं में शामिल हैं। दोनों के पुश्तैनी व्यापार और जमीन जायदाद हैं। संजय शुक्ला भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु प्रसाद शुक्ला के बेटे हैं और उनका ट्रैवल्स, ट्रांसपोर्ट का मुख्य कारोबार है। विशाल का खेती और जमीनों का मुख्य व्यापार है।

*ये नेता हुए बीजेपी में शामिल* 

 

सुरेश पचोरी

विशाल पटेल

गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी

संजय शुक्ला

अर्जुन पलिया

आलोक चंसोरिया

कैलाश मिश्रा

योगेश शर्मा

अतुल शर्मा

सुभाष यादव

दिनेश ढिमोले