उत्तर प्रदेश और हरियाणा के व्यक्तियों से 15 फायर आर्म्स जब्त, 3 गिरफ्तार

50

उत्तर प्रदेश और हरियाणा के व्यक्तियों से 15 फायर आर्म्स जब्त, 3 गिरफ्तार

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के गोगावा थाना क्षेत्र में दो मामलों में पुलिस ने उत्तर प्रदेश व हरियाणा के व्यक्तियों को गिरफ्तार कर अवैध रूप से परिवहन किये जा रहे 15 फायर आर्म्स जब्त किये हैं।

एसडीओपी भीकनगांव राकेश आर्य के मुताबिक की सूचना पर ग्राम सिगनूर के सिकलीगर से अवैध हथियारों की डील के बाद ग्राम बहरामपुर टेमा के पास डिलीवरी ले रहे तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि डिलीवरी देने वाले की पहचान सिगनूर निवासी संदीप चावला सिकलीगर और अवैध हथियार खरीदने वाले उत्तर प्रदेश के आगरा के पनोता थाना निवासी यादवेंद्र यादव और शीलेन्द्र यादव के रूप में हुई। उनके पास से दस अवैध फायर आर्म्स बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि संदीप के विरुद्ध पूर्व से चार अपराध दर्ज हैं।
इसी तरह गोगावा थाना क्षेत्र में एक अन्य मामले में खोपरिया खेड़ी के समीप दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। उनकी पहचान हरियाणा के सिरसा जिले के हर्षदीप और हरप्रीत सिंह के रूप में हुई। उनके पास से क्षेत्र से खरीदे गये पांच अवैध रूप से निर्मित फ़ायर आर्म्स जब्त हुए।
उन्होंने बताया कि दोनों मामले में सोमवार को आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, है जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।