2 Killed in Neighbor’s Quarrel : कुत्तों की लड़ाई में पड़ोसियों में झगड़ा, गोली से 2 की मौत!

पहले कुत्ते लड़े, फिर पड़ौसी, एक ने अंधाधुंध गोलियां चलाई! 

2023

2 Killed in Neighbor’s Quarrel : कुत्तों की लड़ाई में पड़ोसियों में झगड़ा, गोली से 2 की मौत!

Indore : खजराना थाना क्षेत्र के कृष्णबाग में एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी लाइसेंसी बारह बोर बंदूक से दो पड़ौसियों पर गोली चलाई, जिसमें दो की मौत हो गई और 6 घायल हुए। घायलों में चार महिलाएं हैं। बताया गया कि ये झगड़ा कुत्तों की लड़ाई से शुरू हुआ। बाद में पड़ौसियों में इतना विवाद हुआ कि गोलियां चल गई।

मिली जानकारी के अनुसार शुरुआत कुत्‍ते को टहलाने से शुरू हुई। पुलिस के मुताबिक सिक्योरिटी गार्ड राजपाल सिंह राजावत और सामने रहने वाले विमल आमेचा के कुत्तों में लड़ाई हुई थी। इस बात पर विमल और राजावत में कहासुनी हो गई। नौबत हाथापाई तक आ पहुंची। राजावत ने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से दनादन फायर कर डाले। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और बंदूक जब्त की। गार्ड ने गोलियां चलाईं, जिसमें चार महिलाएं और चार पुरुष घायल हुए जिसमें 2 की मौत हो गई। महिला की बंदूक के छर्रे लगने से आंख खराब हो गई है। पुलिस ने गार्ड को गिरफ्तार कर उसकी लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली।

एडिशनल पुलिस उपायुक्त जोन-2 अमरेंद्र सिंह के मुताबिक यह घटना गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे कृष्णबाग़ के बी-सेक्टर की है। गोली चलाने वाले का नाम राजपालसिंह राजावत है, वह बैंक आफ बड़ौदा में गार्ड है। उसका पालतू कुत्ता है, जिसे उसने रात को छोड़ा था। वह काट न ले, इस डर से सामने रहने वाले विमल आमेचा ने पत्थर मारकर उसे भगाना चाहा। यह बात राजावत को नागवार लगी। वह घर में टंगी लाइसेंसी बंदूक ले आया और डराने के लिए शुरू में हवा में गोलियां चलाईं। बाद में उसने रहवासियों पर ही फायर कर दिए।

इस हमले में विमल आमेचा, राहुल वर्मा, प्रमोद आमेचा, सीमा, ज्योति, ललित, कमला, मोहित घायल हो गए। विमल और राहुल को गंभीर चोट आई। सभी घायलों को एमवाय अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, विमल और राहुल की तो मौत हो गई। बाकी को छर्रे लगे। घायल ज्योति राहुल की पत्नी है, उसकी आंख में छर्रे लगे हैं।