
पढ़ना जारी रखें
होमगार्ड/sderf जवानों द्वारा मई जून की भीषण गर्मी की तपिश एवं लू के प्रकोप को झेलकर भी घाट पर मुस्तैदी से तैनात रहकर बाहर से आए श्रद्धालुओं की जीवन रक्षा की जा रही हैl
उज्जैन जिले में मोक्षदायिनी क्षिप्रा नदी के तट पर बने रामघाट, दत्त अखाड़ा एवं नरसिंह घाट पर देश के कोने-कोने से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिप्रा मैया में श्रद्धा की डुबकी लगाने एवं महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन नगरी आते हैंI श्रद्धालु स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाते हैं जिससे वह डूबने लगते हैंI जिला सेनानी श्री संतोष कुमार जाट द्वारा बताया गया की नदी का जल स्तर बढ़ा होने से डूब की घटनाएं हो रही हैl रामघाट पर शिप्रा नदी में डुबकी लगाने आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु संपूर्ण रामघाट पर होमगार्ड/एसडीआरएफ के जवानों को मोटरबोट एवं अन्य आपदा उपकरणों के साथ तैनात किया गया है I सभी जवान तीन शिफ्टों में तैनात किया गए हैं, जिन्हें समय-समय पर प्रशिक्षित किया जाता हैI इसके पश्चात ही रामघाट पर डूब की घटनाओं में कमी आई हैl
आगामी वर्षा ऋतु की पूर्व तैयारी भी विभाग द्वारा की गई है, जिसके चलते जिला मुख्यालय स्तर पर EOC इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर एवं तहसील स्तर पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों बड़नगर, कायथा, तराना, माकड़ोन, नागदा, महिदपुर, झार्डा, त्रिवेणी एवं रामघाट पर नौ डीआरसी डिजास्टर रिस्पांस सेंटर स्थापित किए गए हैं ताकि वर्षा के दौरान डूब की घटना होने पर तत्काल रिस्पांस किया जा सकेI इसके अतिरिक्त 3 जून से जिले में ही तैराकी का प्रशिक्षण चलाया जाना है, जिसमें लगभग 170 जवानों को तैराकी और प्रशिक्षण दिया जाएगाI