2007 Batch IAS Officer Posted As Secretary: राज्य शासन ने 2007 बैच के IAS अधिकारी को सचिव पदस्थ किया

901
Minor Administrative Reshuffle

2007 Batch IAS Officer Posted As Secretary: राज्य शासन ने 2007 बैच के IAS अधिकारी को सचिव पदस्थ किया

भोपाल: राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण भोपाल के संचालक, सदस्य सचिव राज्य योजना आयोग और मुख्य कार्यपालन अधिकारी अटल बिहारी वाजपई सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल स्वतंत्र कुमार सिंह को मध्यप्रदेश शासन में सचिव पदस्थ किया है। इस संबंध में राज्य शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

IMG 20230514 WA0037

स्वतंत्र कुमार सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा में मध्यप्रदेश कैडर के 2007 बैच के अधिकारी हैं।

बता दें कि स्वतंत्र कुमार सिंह को एक माह पहले ही सुशासन संस्थान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया था।
लेकिन अब मंत्रालय में बिना विभाग का अफसर बनाकर लूप लाइन में डाल दिया है।
बताया जाता है कि बच्चों से हॉस्टल खाली कराना सिंह को भारी पड़ा।
सुशासन स्कूल के 8 बच्चों को हॉस्टल खाली कराने नोटिस जारी किया था।अब उन्हें रातों-रात पद से हटाते हुए बिना विभाग का सचिव बना कर लूप लाइन में डाला।