21 Police Officials Honoured: 21 पुलिस अधिकारी- कर्मचारी उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित

SP अभिषेक तिवारी ने की इन अधिकारियों की सराहना

645

21 Police Officials Honoured: 21 पुलिस अधिकारी- कर्मचारी उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित

रतलाम: प्रदेश में बेहतर काम करने वाले पुलिस अधिकारियों को एसपी,पुलिस मुख्यालय और प्रदेश के गृह विभाग की अनुशंसा पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक दिए जाते हैं।

प्रदेश पुलिस के अधिकारियों, कर्मचारियों के कार्य की समीक्षा करने के बाद यह पदक दिए जाते हैं।वर्ष 2021 के लिए प्रदेश के 143 अधिकारियों,कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट एवं 167 अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दिया गया हैं।

इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों में से रतलाम जिले के 3 कर्मचारियों को अति.उत्कृष्ट एवं 18 अधिकारियों,पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक मिले हैं।

यह हुए सम्मानित
1 प्रधान आरक्षक मोतीलाल राठौर अति उत्कृष्ट सेवा पदक
2 प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश चैधरी अति उत्कृष्ट सेवा पदक
3 प्रधान आरक्षक सतीश कुमार यादव अति उत्कृष्ट सेवा पदक
4 सहायक उप निरीक्षक रेडियो कंवलजीत सिंह मक्कड, उत्कृष्ट सेवा पदक
5 सहायक उप निरीक्षक अशोक चौहान उत्कृष्ट सेवा पदक
6 प्रधान आरक्षक बलराम पाटीदार उत्कृष्ट सेवा पदक
7 प्रधान आरक्षक नरेन्द्र सिंह झाला उत्कृष्ट सेवा पदक
8 प्रधान आरक्षक अब्दुल पठान उत्कृष्ट सेवा पदक
9 प्रधान आरक्षक विजेन्द्र भंडारी उत्कृष्ट सेवा पदक
10 प्रधान आरक्षक हेमलता राठौर उत्कृष्ट सेवा पदक
11 प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह पवार उत्कृष्ट सेवा पदक
12 प्रधान आरक्षक गबरू खडिया उत्कृष्ट सेवा पदक
13 प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह सोलंकी उत्कृष्ट सेवा पदक
14 प्रधान आरक्षक विजय मेड़ा उत्कृष्ट सेवा पदक
15 प्रधान आरक्षक गरीबा कुमार गीतेे उत्कृष्ट सेवा पदक
16 प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह राठौर उत्कृष्ट सेवा पदक
17 प्रधान आरक्षक जितेन्द्र पाल सिंह राठौर उत्कृष्ट सेवा पदक
18 प्रधान आरक्षक मुकेश पाटीदार उत्कृष्ट सेवा पदक
19 प्रधान आरक्षक मृदंग सतपुते उत्कृष्ट सेवा पदक
20 प्रधान आरक्षक दिनेश खिंची उत्कृष्ट सेवा पदक
21 प्रधान आरक्षक अमित भावसार उत्कृष्ट सेवा पदक।

बता दें कि इनमें से प्रधान आरक्षक मोतीलाल राठौर,प्रधान आरक्षक सतीश कुमार यादव व प्रधान आरक्षक बलराम पाटीदार को पूर्व में डीजीसीआर (पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति-पत्र व डिस्क) से सम्मानित किया जा चुका हैं।

एसपी अभिषेक तिवारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की हैं।