22 अस्थायी को हटाया तो 26 स्थायी कर्मचारी भी गए हड़ताल पर, सफाई व्यवस्था गड़बड़ाई

568

22 अस्थायी को हटाया तो 26 स्थायी कर्मचारी भी गए हड़ताल पर, सफाई व्यवस्था गड़बड़ाई

कमलेश नाहर की रिपोर्ट

राणापुर:नगर परिषद राणापुर द्वारा 22 कांटीजेंसी सफाई कर्मियों को हटाए जाने के बाद नगर परिषद के 26 नियमित सफाई कर्मचारी भी हड़ताल पर उतर आए। एक साथ 48 कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पूरे नगर में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है।

बताया गया कि मप्र शासन ने सन 2000 के बाद रखे गए अस्थायी कर्मचारियों को हटाए जाने के निर्देश दिए हैं। उसी के अनुपालन में पूरे प्रदेश में स्थानीय निकाय यह कार्रवाई कर रहे हैं।

नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) लक्ष्मीकांत शर्मा से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई शासन द्वारा जारी आदेशों के पालन में की गई है। सीएमओ ने कहा कि हड़ताल पर गए स्थायी कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जा रहा है।वही वैकल्पिक व्यवस्था पर भी परिषद द्वारा विचार किया जा रहा है।