महेश्वर से औकारेश्वर तक 3 दिवसीय 60 km की महिष्मति कावड यात्रा, उमड़ा जनसैलाब 

131

महेश्वर से औकारेश्वर तक 3 दिवसीय 60 km की महिष्मति कावड यात्रा, उमड़ा जनसैलाब 

आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट 

खरगोन: खरगोन जिले की पवित्र नगरी महेश्वर से औकारेश्वर तक महेश्वर विधायक राजकुमार मेव की अगुवाई में तीन दिवसीय 60 किलोमीटर की महिष्मति कावड यात्रा में श्रदालुओ का सैलाब उमडा।

बोल बम के जयकारे के साथ अहिल्या घाट से विधिवत अभिषेक पूजन कर हजारो कावड़िए नर्मदा का जल लेकर ओंकारेश्वर के लिये रवाना हुए।

कावड़ यात्रा के पहले केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, खरगोन सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, दुर्गा वाहिनी प्रमुख मालिनी ठाकुर, बालीपुर धाम के संत गिरीश महाराज धर्म सभा में शामिल हुए। इस दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने सांसद गजेन्द्र सिह पटेल की मौजूदगी में विधायक राजकुमार मेव को कावड देकर तीन दिवसीय धार्मिक कावड यात्रा को रवाना किया। इस दौरान नर्मदा तट पर कावड़ियो का सैलाब उमडा। कावड यात्रा में बडी संख्या में महिला भी शामिल थी।

 

खास बात यह है की इस वर्ष कावड यात्रा देवीश्री अहिल्या बाई होलकर की 300 वी जयंती और पीएम नरेन्द्र मोदी के एक पेड माॅ के नाम अभियान को समर्पित रहेगी। कावड यात्रा में हजारो लोग शामिल थे। इस दौरान यात्रीयो में भगवान भोलेनाथ के प्रति अट्टू श्रद्धा आस्था देखी गई। पिछले 15 वर्षो से महिष्मति कावड़ यात्रा औकारेश्वर तक श्रवण माह में निकाली जा रही है।

कावड़ यात्री रास्ते भर पौधे लगाने के साथ ही 285 ग्राम केंद्रो पर पार्थिव शिवलिंग का पूजन करेंगे।

दो दिन के पड़ाव के बाद सोमवार की सुबह कावड़ यात्रा ओंकारेश्वर पहुंचेगी।

कावड यात्रा में शामिल हुई केन्द्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर का मीडिया से कहना था की 15 वर्ष से विधायक राजकुमार मेव के द्वारा निकाली जा रही कावड यात्रा समरसता और सनातन के लिये महत्वपूर्ण है। एकजुटता को लेकर कावड यात्रा का लगातार आयोजन हो रहा है। देश की सुख समृद्धि पीएम नरेन्द्र मोदी के माॅ के नाम एक पेड अभियान की अपील और जागरूकता को लेकर में कावड यात्रा मे शामिल हुई। सावित्री ठाकुर ने लोगो से वृक्षारोपण करने और विकसित भारत बनाने में योगदान की अपील की।

इस दौरान सांसद गजेंद्र सिह पटेल का कहना था कि सावन माह भगवान भोलेनाथ का माह होता है। इस माह में कावड यात्रा निकालने का महत्व होता है। हमारे विधायक राजकुमार मेव सुख समृद्धी के लिये लगातार 15 वर्षो से कावड धार्मिक यात्रा निकाल रहे है। क्षेत्र के विकास की मनोकामना को लेकर कावड यात्रा में श्रदालु बडी संख्या मे शामिल होते है। इधर लगातार 15 वर्षो से हजारो लोगो के साथ महेश्वर से औकारेश्वर तक कावड यात्रा निकालने वाले विधायक राजकुमार मेव का कहना था की इस वर्ष माॅ देवीश्री अहिल्या बाई होलकर की 300 वी जयंती और पीएम नरेन्द्र मोदी के एक पेड माॅ के नाम अभियान को कावड यात्रा समर्पित की है। सुख, शांति और क्षेत्र के विकास को लेकर कवाडिये भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करेंगे।

कावड यात्रा रवाना होने के पहले आहिल्या घाट पर भव्य धर्मसभा का आयोजन किया गया।