3 दिवसीय IAS सर्विस मीट शुरु, सीएम ने किया शुभारंभ

जानिए इस मीट में होने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों और खेल आयोजन

26

3 दिवसीय IAS सर्विस मीट शुरु, सीएम ने किया शुभारंभ

भोपाल:  भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तीन दिवसीय आईएएस सर्विस मीट शुक्रवार से शुरु हो गई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रशासन अकादमी में आईएएस सर्विस मीट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने आईएएस अफसरों से कहा कि आईएएस सेवा में आने के बाद आप सभी को जनता की सेवा का मौका मिला है। आमजन को सरकार की योजनाओं का समय पर लाभ मिले। प्रदेश में सुशासन आए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन मध्यप्रदेश में भी पूरा हो इसके लिए सभी जुट क र काम करें।

19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलने वाली आईएएस सर्विस मीट में सहायक कलेक्टर, अपर कलेक्टर, एडीएम, कलेक्टर, कमिश्नर से लेकर सचिव, प्रमुख सचिव, अपर मुख्य सचिव और मुख्य सचिव तक शामिल होंगे। सभी आईएएस अधिकारी तीन दिनों तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक आयोजनों तथा अन्य आयोजनों में परिवार सहित शामिल होंगे। आईएएस सर्विस मीट के शुभारंभ के मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव, मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित अन्य सभी आईएएस अधिकारी भी मौजूद थे। शुक्रवार को प्रशासन अकादमी में आईएएस सर्विस मीट के शुभारंभ के बाद आईएएस अधिकारियों ने सामूहिक चित्र खिचवाया। इसके बाद पैनल डिस्कसन का आयोजन प्रशासन अकादमी में ही किया गया।

आज से ही खेल गतिविधियां और सांस्कृतिक संध्या-

19 दिसंबर को ही दोपहर में अरेरा क्लब में ही आईएएस अधिकारियों की खेल गतिविधियां शुरु हो रही है। दोपहर तीन बजे से रिले रेस चार गुणा पचास मीटर होगी। उसके बाद व्हालीवाल, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, टेनिस, रेपिड चैस, पूल, बिलियर्ड्स, ब्रिज गेम का आयोजन होगा। शाम सात बजे से रात्रि साढ़े आठ बजे तक अरेरा क्ल्ब में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें रंगारंग नृत्य, सामूहिक नृत्य, फैशन शो, गीत, समूह गीत प्रतियोगिताएं होंगी। इसके बाद रात्रि साढ़े नौ बजे ट्रेजर हंट का आयोजन होगा।

*कल वोट रेस, कुकिंग, पतंगबाजी-* 

बीस दिसंबर शनिवार को वोट क्लब पर वोट रेस सुबह आठ बजे से होगी। इसके बाद अरेरा क्लब में सुबह दस बजे से टी-20 फुटबाल, कुकिंग कांपीटीशन, पतंगबाजी, जस्ट एक मिनट जेम, टी-5 क्रि केट, फन गेम का आयोजन शाम छह बजे तक होगा। अरेरा क्लब में ही दोपहर में पेंटिंग प्रतियोगिता, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, पूल, बिलियर्ड्स, ब्रिज, रेपिड चेस का आयोजन शाम पांच बजे तक किया जाएगा। शाम पांच बजे से साढ़े पांच बजे तक एक्सटेंपर पोट्री, अंताक्षरी, का आयोजन होगा। रात में डीजे के साथ डिनर का आयोजन भी रखा गया है।

रविवार को सायकलिंग, टग ऑफ वार,क्विज-

21 दिसंबर रविवार को सारे आयोजन अरेरा क्लब में होंगे। सुबह आठ बजे से गतिविधियां शुरु हो जाएंगी। सबसे पहले सायकलिंग, फिर सुबह दस बजे से क्विज, डम्ब कराड, टग आॅफ वार, शाम को बैडमिंटन, टेनिस, पूल, बिलियर्ड्स, ब्रिज गेम, रेपिड चैस होगी। शाम साढ़े चार बजे से क्लोजिंग सेरोमनी और पुरस्कार वितरण समारोह होगा।

*चार समूहों के बीच होगा मुकाबला-* 

आईएएस सर्विस मीट में चार हाउस बनाए गए है। जिनके बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं मे मुकाबला होंना है। रेड हाउस के कप्तान अनुपम राजन है। उनके साथ उप कप्तान के रुप में संजीव सिंह और समन्वयक कृष्ण गोपाल तिवारी होंगे। दूसरा समूह ग्रीन हाउस होगा उसमें अशोक बर्णवाल कप्तान होंगे। अनिल सुचारी उप कप्तान होंगे इसमें समन्वय की जिम्मेदारी मनोज खत्री और सुरेश कुमार की होगी। तीसरा ब्लयू समूह होगा जिसमेें राघवेन्द्र सिंह कप्तान, सुदाम खाड़े उपकप्तान होंगे समन्वय आशीष सिंह करेंगे। चौथा समूह आरेंज हाउस होगा। इसमें संजय शुक्ला कप्तान होंगे। उपकप्तान धनंजय सिंह होंगे। बीएस जामोद और सुरभि गुप्ता इसमें समन्वय करेंगी।