MP भाजपा में बने 3 नए प्रदेश प्रवक्ता और 4 मीडिया पैनलिस्ट

1386
Bjp Membership Campaign

MP भाजपा में बने 3 नए प्रदेश प्रवक्ता और 4 मीडिया पैनलिस्ट

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने प्रदेश भाजपा में तीन नए प्रदेश प्रवक्ता, चार नए प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट और प्रदेश मीडिया विभाग में दो नए सदस्य नियुक्त किए हैं।

इस संबंध में जारी पत्र के अनुसार भोपाल से मिलन भार्गव, रायसेन से बृज गोपाल लोया और उज्जैन से गुलरेज शेख को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार सीधी से शिवम शुक्ला, विदिशा से श्रीमती मंजरी जैन, भोपाल से श्रीमती वंदना मार्तंड त्रिपाठी और एडवोकेट सचिन वर्मा को प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट में शामिल किया गया है।

इसके साथ ही इंदौर से प्रेम व्यास और ग्वालियर से ब्रजराज सिंह को प्रदेश मीडिया विभाग में सदस्य नियुक्त किया गया है।

यहां देखिए इस संबंध में आशीष अग्रवाल द्वारा जारी संगठनात्मक नियुक्तियां संबंधी पत्र:

Untitled 12

Untitled 13