

तकनीकी शिक्षा विभाग में 3 प्राचार्यों के तबादले
भोपाल: राज्य के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग के अंतर्गत आज तीन प्राचार्य के तबादले आदेश जारी किए गए हैं.
सुनील देसाई को उप संचालक मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड बनाया गया है। सुनील ललावत को संयुक्त संचालक उज्जैन एवं संयुक्त संचालक जबलपुर का अतिरिक्त प्रभार किया गया है। वह संभागीय जबलपुर का कार्य देखेंगे।
जीपी तिवारी प्राचार्य निवाली बड़वानी को वर्तमान कार्यों के साथ-साथ उप संचालक अप्रेंटिस कौशल विकास संचालनालय जबलपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।