

गाडरवाड़ा में हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आए 3 श्रमिकों की मौत,CM डॉ. यादव ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख एवं घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की
भोपाल : मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा में हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आए 3 श्रमिकों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन श्रमिक घायल हो गए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दर्दनाक घटना पर शोक जताया है।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख एवं घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत करते हुए अधिकारियों को जल्दी से जल्दी सहायता राशि संबंधित को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हृदयविदारक घटना में घायल तीन श्रमिकों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। यह दुर्घटना शुक्रवार को एक मैरिज गार्डन में हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में दिवंगत व्यक्तियों के परिजन को दो-दो लाख रुपए और घायल श्रमिकों के समुचित उपचार के लिए 50- 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।