
300th Birth Anniversary : अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर महिला सम्मेलन और विशेष स्मारक सिक्का जारी होगा!
Indore : भोपाल में 31 मई को पुण्यश्लोका राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती को विशेष रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर एक भव्य महिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर की महिलाएं भाग लेंगी।

समारोह की खास बात यह होगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन ₹300 मूल्य का एक विशेष स्मारक सिक्का जारी करेंगे। यह सिक्का भारतवर्ष का पहला ऐसा सिक्का होगा, जिसका मूल्य ₹300 होगा। स्मारक सिक्का लगभग 35 ग्राम वजनी होगा,जिसमें 50% चांदी,40% तांबा और शेष 10% में निकल व जस्ता का मिश्रण होगा। सिक्के के एक ओर अशोक स्तंभ के साथ ‘सत्यमेव जयते’, ‘भारत’ और ‘INDIA’ अंकित होगा।
दूसरी ओर अहिल्याबाई होलकर का चित्र, उनके जीवन काल के वर्ष (1725–2025), और हिन्दी-अंग्रेजी में 300वीं जयंती का उल्लेख होगा। यह सिक्का अहिल्याबाई के अद्वितीय योगदान और भारतीय संस्कृति में उनके स्थान को सम्मानित करने का प्रतीक होगा।





