34 Illegal Colonies Will be Legalized : नगर निगम ने 34 अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए दावे-आपत्ति बुलाए! 

जानिए, किन अवैध कॉलोनियों के लिए जाहिर सूचना जारी की गई!

403

34 Illegal Colonies Will be Legalized : नगर निगम ने 34 अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए दावे-आपत्ति बुलाए! 

 

Indore : नगर निगम के कॉलोनी सेल ने पहले दो अलग-अलग चरणों में सवा सौ से ज्यादा अवैध कॉलोनियों (Illegal Colonies) को वैध किया गया था। अब तीसरे दौर में 34 और अवैध कॉलोनियों को वैध किए जाने के लिए दावे-आपत्ति बुलाए गए हैं।

राज्य शासन के निर्देश के बाद नगर निगम ने बड़े पैमाने पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बनी अवैध कॉलोनियों का सर्वे किया था। इस सर्वे के दौरान अवैध कॉलोनियों को लेकर जानकारियां एकत्रित की गई। अब इसी प्रक्रिया के तहत 34 और अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए नगर निगम ने आज जाहिर सूचना प्रकाशित कर दावे-आपत्ति बुलवाए हैं।

निगम अधिकारियों के मुताबिक कॉलोनियों को वैध करने के लिए लेआउट प्लान से लेकर कई तैयारियां की जा रही हैं। आने वाले कुछ माह में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इनमें कई कॉलोनियां 29 गांवों के अंतर्गत शहरी सीमा में शामिल हुए क्षेत्रों की भी है। वहां भी अब आने वाले दिनों में नगर निगम विकास कार्य कराएगा।

 

इन कॉलोनियों को वैध करने की तैयारी

निगम अफसरों के मुताबिक ग्राम छोटा बांगडदा की साकेत धाम, ग्राम लिम्बोदी की श्रीकृष्ण विहार, ग्राम हुकमाखेड़ी की दुर्गानगर और न्यू दुर्गा नगर, पालदा की पुष्पदीप नगर, सिरपुर की द्वारकापुरी, मूसाखेड़ी का अमन नगर और इदरीस नगर और साहिल नगर एक्सटेंशन, ग्राम छोटी खजरानी के अंसार नगर, ग्राम बिचौली हप्सी की कल्पतरू कॉलोनी, लिम्बोदी की गुरुकुल फार्म कॉलोनी, निपानिया की लैंडलार्ड स्टेट कॉलोनी, बिचौली की प्रणाम इस्टेट कॉलोनी, रॉयल सिटी कॉलोनी, सोहम पार्क कॉलोनी, प्रगति एवेन्यू, लसूड़िया मोरी की प्रिंसेस इस्टेट कॉलोनी, पुष्प वाटिका कॉलोनी, मूसाखेड़ी की अक्षरधाम आदि कॉलोनी शामिल हैं।