जबलपुर में 15 करोड़ की डकैती के 4 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सोने के जेवर के साथ फरार

367

जबलपुर में 15 करोड़ की डकैती के 4 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सोने के जेवर के साथ फरार

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में 11 अगस्त 2025 को थाना ख़ितौला अंतर्गत इंसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में एक सनसनीखेज डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। पांच अज्ञात आरोपी बैंक में दिनदहाड़े घुस आए और कर्मचारियों को डराकर, धमकाकर बैंक के लॉकर को तोड़कर उसमें रखे लगभग 14 किलो 875 ग्राम सोना एवं 5,08,000 नगद लूटकर फरार हो गए। डकैती में लूट गए नगद और सोने की कीमत लगभग 15 करोड़ के ऊपर बताई जा रही है

घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक, जबलपुर स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। मामले की त्वरित जांच हेतु पुलिस की कई टीमें गठित की गईं तथा विवेचना आरंभ की गई। विवेचना के दौरान मौखिक साक्ष्यों, CCTV फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से यह जानकारी सामने आई कि आरोपियों ने इन्द्राना कस्बे में एक किराए का मकान लेकर इस संगठित अपराध की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।

अब तक इस डकैती में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका जिसमे रहीस लोधी, सोनू वर्मन, हेमराज एंव विकास चक्रवर्ती शामिल है गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस 1,83,000 नगद, एक कट्टा (अवैध हथियार) चार कारतूस, दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन एवं कुछ अन्य संदिग्ध सामग्रियां जप्त की गई हैं।

गिरफ्तारी के उपरांत पूछताछ में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पाँच पुलिस टीमें गठित कर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

 

पुलिस विभाग ने आमजन को विश्वास दिलाता है कि शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा तथा सम्पूर्ण लूटी गई सम्पत्ति की बरामदगी सुनिश्चित की जाएगी। इस गंभीर अपराध का जल्द ही पूर्ण रूप से पटाक्षेप किया जाएगा।