भूमि हथियाने में हुए खूनी संघर्ष में 4 घायल, अस्पताल में भर्ती, 6 गिरफ्तार

800

भूमि हथियाने में हुए खूनी संघर्ष में 4 घायल, अस्पताल में भर्ती, 6 गिरफ्तार

Ratlam :जिले के शिवगढ़ के ग्राम पाडल्या घाटा में सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में हुएं विवाद में 4 लोग घायल हो गए।इस विवाद में आरोपियों द्वारा धारदार हथियारों का उपयोग किया गया।मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर 6 आरोपीयों के विरुद्ध थाना शिवगढ़ पर 242/23 धारा 307,323,294,506 भादवि का पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।हुए विवाद में सुनील खराड़ी,कालू खराड़ी,संजय खराड़ी व मिट्ठू बाई पर आरोपियों द्वारा धारदार हथियारों से हमला किया था।जिनके गंभीर रूप से घायल होने पर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

*गिरफ्तार आरोपी -*
1- कैलाश पिता कांतु खराड़ी उम्र 22 साल निवासी पाल्या पाल्या घाट शिवगढ़
2-शंकर पिता कांतु खराड़ी खराड़ी उम्र 25 साल निवासी पदलिया घाट शिवगढ़ रतलाम।
3- यशवंत पिता कांतु खराड़ी उम्र 19 साल निवासी पाल्या घटा शिवगढ़ रतलाम
4- दिनेश पिता हकरु खराड़ी 21 साल निवासी पाल्या घाट शिवगढ़ रतलाम
5- कांतु पिता हकरु उम्र खराड़ी उम्र 50 साल निवासी पाल्या घटा शिवगढ़ रतलाम।
6- भूली बाई पति कांतु खराड़ी उम्र 45 साल निवासी पाल्या घटा शिवगढ़ रतलाम।

*इनकी रहीं सराहनीय भूमिका*
आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित शर्मा,उप निरीक्षक आर.सी खड़िया, सहायक उपनिरीक्षक विनोद कटारा,सहायक उपनिरीक्षक सोबान सिंघाड,प्रधान आरक्षक शंकर सिंह,प्रधान आरक्षक दिनेश खींची,प्रधान आरक्षक मनीष ओझा,प्रधान आरक्षक गबरु खड़िया, आरक्षक रवि चंदेल, मुकेश गेहलोद,विजय मंडलोई की सराहनीय भूमिका रहीं।