रतलाम में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 9 मोटरसाइकिल जप्त!

148

रतलाम में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 9 मोटरसाइकिल जप्त!

Ratlam : शहर में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में संलिप्त गिरोह को पकड़ने में रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। शहर के संत नगर क्षेत्र से 6 फरवरी 26 फरियादी अशोक राठौर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक MP 43 DY 1043 चोरी हुई। इसके बाद मोटरसाइकिल चोरी की वारदात शहर की ईदगाह रोड पर हुई 17 फरवरी 26 को हुई जिसमें अज्ञात चोर ने प्रतिक बारिया की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP43DW7296 चोरी कर ली, तीसरी घटना संत नगर क्षेत्र से ही 26 फरवरी 26 को शैलेन्द्र सिंह डोडिया की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP 43 MB 7277 चोरी हुई।

 

तीनों प्रकरणों में शहर के थाना माणकचौक पर अपराध क्रमांक 53/2026, 88/2026 एवं 91/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही थी।

 

इसके बाद एसपी अमित कुमार ने टीम गठित करते हुए शहर के मोटरसाइकिल चोरी हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी रखने एवं संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए।

गठित विशेष टीम ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए, तकनीकी विश्लेषण, सायबर सेल की सहायता एवं क्षेत्र में सघन पूछताछ की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को ग्राम रानीसिंग क्षेत्र में 4 संदिग्ध व्यक्ति मिलें। जिनसे पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल के दस्तावेज मांगे गए जो वह प्रस्तुत न कर पाए इस पर संदेह होने पर उनसे पुलिस टीम द्वारा गहन पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने शहर में विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया।

IMG 20260302 WA0146

*गिरफ्तार आरोपी–*

1. विकास पिता लालु मचार, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम नवापाड़ा, थाना थांदला, जिला झाबुआ

2. अन्य 03 बाल अपचारी

 

*जप्त मशरूका (कुल 09 मोटरसाइकिल)–*

1. MP43DY1043 (माणकचौक)

2. MP43MB7277 (माणकचौक)

3. MP43DW7296 (माणकचौक)

4. MP43ZH2052 (स्टेशन रोड)

5. MP43EL2315 (डीडी नगर)

6. MP43EC8154 (डीडी नगर)

7. MP43EE4772 (डीडी नगर)

8. MP09XZ7952 (घटना में प्रयुक्त)

9. MP42MN3781 (घटना में प्रयुक्त)

 

*सराहनीय भूमिका–* निरीक्षक पतिराम डावरे (थाना प्रभारी माणकचौक), निरीक्षक सुरेन्द्रसिंह गडरिया, निरी. प्रकाश गडरिया, निरीक्षक अमित कोरी, उनि अनुराग यादव , उनि. विजय बामनिया, उनि.एपी.सिंह, सउनि. बशील गणावा, प्रआर.विकास बोरासी, प्रआर.नारायण सिंह जादोन, प्रआर दिलीप रावत, प्रआर. निलेश पाठक, प्रआर. रविन्द्र शुक्ला, आर.हेमन्त यादव, आर. गोविन्द गेहलोद, सायबर सेल से उनि जीवन बारिया, प्र आर मनमोहन शर्मा, प्र आर लक्ष्मीनाराय़ण सुर्यवंशी, प्र आर हिम्मत सिंह, आर. विपुल भावसार, मयंक व्यास, राहुल पाटीदार, तुषार सिसोदिया, आर मोरसिंह, आऱ महेश मईडा, आर.राजेशपटेल, आर.अभिषेकपाठक, आर.रविचन्देल, आर.राहुल मारु, आर.अभय चौहान, आर.सोनपाल, आर.दीपकसिंह आर हेमराज डामोर की सराहनीय भूमिका रही