4 Post Of PCCF Sanctioned: राज्य शासन ने PCCF के 4 नए पद किए स्वीकृत, जल्द होगी DPC!

576
Bridge Course

4 Post Of PCCF Sanctioned: राज्य शासन ने PCCF के 4 नए पद किए स्वीकृत, जल्द होगी DPC!

 

भोपाल: राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर भारतीय वन सेवा में PCCF के चार नए पद स्वीकृत कर दिए हैं। इस आदेश के बाद अब वन मुख्यालय में पदस्थ APCCF रैंक के चार अधिकारी PCCF बन जाएंगे। इसके लिए राज्य शासन ने केंद्र सरकार को पत्र भी भेज दिया है। माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिन में DPC भी हो जाएगी।

 

जो अधिकारी PCCF बनेंगे, वे है : 1990 बैच के विवेक जैन और 1991 बैच के शुभ रंजन सेन, पंकज अग्रवाल और उत्तम कुमार सुबुद्धि।

बता दें कि PCCF संयुक्ता मुद्गल प्रतिनियुक्ति से वापस लौट आई हैं। उनका रिटायरमेंट इसी माह में है। उनकी जगह 1992 बैच के सुदीप सिंह PCCF बनेंगे। वहीं केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ असीत गोपाल, डॉक्टर रेनू सिंह, कंचन देवी और संजय कुमार शुक्ला भी PCCF बन जाएंगे।