4 Soldiers Martyred : डोडा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 4 जवान शहीद, एक सैन्य अधिकारी!

इस हमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स ने ली, मुठभेड़ जारी!

142

4 Soldiers Martyred : डोडा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 4 जवान शहीद, एक सैन्य अधिकारी!

Doda : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक जंगली क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक सैन्य अधिकारी समेत 4 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी आज मंगलवार को दी। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने ली है. डोडा में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।
बताया गया कि राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने रात करीब पौने 8 बजे देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद मुठभेड़ हुई।

उन्होंने बताया कि 20 मिनट से अधिक समय तक चली गोलीबारी में एक अधिकारी सहित चार सैन्यकर्मी और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया था जहां उनकी हालत गंभीर बनी है इनमें से चार की मौत हो गई।
भारतीय सेना ने कहा कि अतिरिक्त सैनिकों को क्षेत्र में भेजा गया है और अंतिम जानकारी आने तक अभियान जारी था। अधिकारियों के अनुसार इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद अभियान शुरू किया गया। सेना की 16वीं कोर, जिसे व्हाइट नाइट कोर के नाम से भी जाना जाता है उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि ‘क्षेत्र में अतिरिक्त सैनिक भेजे गए हैं, अभियान जारी है। वहीं, पुलिस के एक प्रवक्ता ने मुठभेड़ की पुष्टि की, लेकिन कहा कि और विवरण का इंतजार है।