4 SPS अफसरों को इस साल होना है IPS अवार्ड, शासन को अभी तक नही मिला प्रस्ताव!

1029

4 SPS अफसरों को इस साल होना है IPS अवार्ड, शासन को अभी तक नही मिला प्रस्ताव!

भोपाल:वर्ष 2023 की वैकेंसी के बदले में राज्य पुलिस सेवा के अफसरों को IPS अवार्ड होने के लिए अभी कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल पुलिस मुख्यालय ने इस साल की वैकेंसी के बदले में राज्य पुलिस सेवा (SPS) अफसरों की पदोन्नति का प्रस्ताव अभी तक तैयार नहीं किया है।इस प्रस्ताव में एक दर्जन अफसरों के नाम अवार्ड के लिए भेजे जाने हैं।
राज्य पुलिस सेवा SPS से IPS हुए अफसरों में चार अफसर वर्ष 2023 में रिटायर हुए। उनके रिटायर होने पर SPS से IPS के लिए निकली वैकेंसी वर्ष 2024 में भरी जाना है। इसके लिए प्रस्ताव इसी साल जाना चाहिए, लेकिन प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक यह प्रस्ताव नहीं गया है।

वर्ष 2023 के रिटायर हुए चार अफसरों की जगह पर राज्य पुलिस सेवा के चार अफसरों को IPS अवार्ड किया जाना है। इन अफसरों में SP EOW दिलीप सोनी, सीताराम ससत्या, अवधेश प्रताप सिंह, राजेंद्र कुमार वर्मा, अमृत मीणा, विक्रांत मुराव सहित अन्य अफसरों के नाम प्रस्ताव में भेजे जा सकते हैं।

इसलिए नहीं भेजा प्रस्ताव
सूत्रों की माने तो इस बार अब तक प्रस्ताव तैयार नहीं होने के पीछे पुलिस मुख्यालय के पास बड़ा कारण हैं। दरअसल पुलिस मुख्यालय के सामने अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हैं कि इस बार चार अफसरों को IPS अवार्ड किया जाएगा या पांच अफसरों को यह अवार्ड किया जाएगा। वर्ष 2022 की वैकेंसी के आधार पर जिन अफसरों को IPS अवार्ड हुआ था, उनमें से अभी एक अफसर को लेकर संशय बना हुआ है। उनकी स्थिति इस साल के अंत में 31 दिसंबर तक साफ हो सकेगी। इसके चलते फिलहाल यह प्रस्ताव अटका हुआ है।