46 Presidents & Vice-Presidents Removed : 46 निगम, मंडल, बोर्ड और प्राधिकरण भंग किए गए!

इनमें नियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष हटाए गए, आज से सिलसिला शुरू! 

1515

46 Presidents & Vice-Presidents Removed : 46 निगम, मंडल, बोर्ड और प्राधिकरण भंग किए गए!

 

Bhopal : नई सरकार को आज दो महीने पूरे हो गए। डॉ मोहन यादव की सरकार अपने कामकाज का तरीका बदलती नजर आ रही है। इस क्रम में  सरकार ने सभी निगम, मंडल, बोर्ड और प्राधिकरणों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। ये सभी नियुक्तियां शिवराज सिंह चौहान सरकार के कार्यकाल में हुई थी। इन्हें कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्रियों का दर्जा मिला था। अब डॉ मोहन यादव सरकार ने इनको हटाने का फैसला किया।

आज कुछ नियुक्तियां निरस्त करने के आदेश संबंधित विभागों द्वारा जारी किए गए। अब प्रदेश में सरकारी निगम, मंडल और बोर्ड में भी नई नियुक्तियां की जाएंगी। आज सरकार ने इसकी शुरुआत भी कर दी। पूर्ववर्ती शिवराज सिंह चौहान सरकार में नियुक्त शैलेंद्र शर्मा, नरेंद्र बिरथरे और सत्येंद्र भूषण को हटाने के आदेश जारी कर दिए।

सत्येंद्र भूषण सिंह मप्र राज्य वन विकास निगम में उपाध्यक्ष थे, जबकि शैलेन्द्र शर्मा मप्र कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष थे। जबकि, नरेंद्र बिरथरे मप्र कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के उपाध्यक्ष थे। इन तीनों नेताओं को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश जारी किए गए हैं।

WhatsApp Image 2024 02 13 at 10.36.35 PM

अध्यक्ष पद पर पदस्थ नेताओं को कैबिनेट और उपाध्यक्ष पद पर पदस्थ को राज्य मंत्री का दर्जा मिलता है। अब डॉ मोहन यादव सरकार ने इनको हटाने का फैसला किया है। बताया गया कि सभी निगम, मंडल और बोर्ड में बैठे नेताओं को हटाया जाएगा। बताया गया कि लोकसभा चुनाव के बाद सभी निगम, मंडलों और बोर्डों में नए नेताओं को मौका दिया जाएगा।