5 Found Hanging : परिवार के 5 लोग फांसी पर लटके मिले, मृतकों में 3 बच्चे!

कलेक्टर, एसपी और एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची, हत्या या आत्महत्या, मामला असमंजस में!

1610

5 Found Hanging : परिवार के 5 लोग फांसी पर लटके मिले, मृतकों में 3 बच्चे!

Alirajpur : यहां के एक आदिवासी बहुल गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों के शव फांसी के फंदे पर झूलते मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी और 3 बच्चे हैं। घटना के बाद कलेक्टर डॉ अभय बेडेकर और पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास घटना स्थल पर पहुंच गए। यह घटना सोंडवा थाने के गुनेरी पंचायत के राउडी गांव की है। इंदौर से एफएसएल टीम भी जांच के लिए रवाना हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा। मृतकों के परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है।
राउडी गांव में पति-पत्नी और उनके 3 बच्चों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। इसके साथ ही घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंची।
जानकारी के अनुसार राउडी गांव के एक घर में राकेश सिंह, पत्नी ललिता, बेटी लक्ष्मी, बेटा प्रकाश और अक्षय के शव घर में ही फंदे पर लटके मिले। कुछ ग्रामीणों ने हत्या कर शवों को फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है।

IMG 20240701 WA0056

हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच की जा रही है। आलीराजपुर एसपी राजेश व्यास भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। परिवार के पड़ोस में रहने वाले लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार राकेश सिंह किसान थे। सोमवार सुबह राकेश सहित पूरे परिवार के शव फंदे पर लटके मिलने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

सोमवार सुबह जब उनके परिजन उनके घर पहुंचे तो पांचों के शव फंदे पर लटके मिले। इसके बाद उन्होंने आस-पास के लोगों और पुलिस को इसकी सूचना दी। इस मामले में कहा जा रहा है कि यह परिवार खुदकुशी जैसा कदम नहीं उठा सकता, यह हत्या है। पुलिस को इसकी जल्द जांच करना चाहिए।