5 Soldiers Martyred : नदी में जलस्तर बढ़ा, टैंक के साथ नदी में अभ्यास कर रहे 5 जवान शहीद!

घटना मंदिर मोड़ के पास देर रात करीब एक बजे अभ्यास के दौरान हुई!  

183

5 Soldiers Martyred : नदी में जलस्तर बढ़ा, टैंक के साथ नदी में अभ्यास कर रहे 5 जवान शहीद!

Ladakh : दौलत बेग ओल्डी इलाके में टैंकों के साथ अभ्यास के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ गया। इस दौरान सेना के 5 जवानों की मौत हो गई। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को लद्दाख में टैंक को नदी पार कराया जा रहा था। यह रूटीन एक्सरसाइज थी। इस बीच अचानक नदी में सैलाब आ गया और सेना के 5 जवानों की मौत हो गई। इन पांचों जवानों के शवों को बरामद कर लिया गया है।

लद्दाख में न्योमा-चुशूल क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास एक टी-72 टैंक में नदी पार करते समय सेना के पांच जवान के बह गए । अधिकारियों ने कहा कि यह घटना मंदिर मोड़ के पास देर रात करीब एक बजे अभ्यास के दौरान हुई है। पांचों जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

रक्षा अधिकारियों के एक बयान के अनुसार, कल शाम दौलत बेग ओल्डी इलाके में नदी पार करने के अभ्यास के दौरान हुए हादसे में एक जेसीओ और चार जवानों समेत पांच भारतीय सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। सभी पांचों शव बरामद कर लिए गए हैं।

रक्षा मंत्री ने श्रद्धांजलि दी 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लद्दाख में नदी पार कराते समय हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में भारतीय सेना के पांच बहादुर जवानों की जान जाने से मैं बहुत दुखी हूं। हम देश के लिए अपने वीर जवानों की अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

ऐसा हादसा दूसरी बार हुआ 

लद्दाख में पिछले साल भी एक दर्दनाक हादसा हुआ था। जबसेना की एक गाड़ी 60 फीट खाई में गिर गई थी। इस हादसेमें 9 जवानों की मौत हो गई थी। सेना के काफिले में पांच गाड़ियां शामिल थीं। जिसमें 34 जवान सवार थे। इस हादसे में एक जवान घायल भी हुआ था।। दरअसल वाहन के ड्राइवर ने गाड़ी पर कंट्रोल खो दिया। जिससे ट्रक खाई में जा गिरा था।