51 लाख पौधे,”वृक्षारोपण महाकुंभ”: श्री स्वर्णकार सोशल ग्रुप ने मां बिजासन टेकरी पर किया पौधारोपण!

563

51 लाख पौधे,”वृक्षारोपण महाकुंभ”: श्री स्वर्णकार सोशल ग्रुप ने मां बिजासन टेकरी पर किया पौधारोपण!

 

Indore : शहर में चल रहें 51 लाख पौधे,”वृक्षारोपण महाकुंभ” में श्री स्वर्णकार सोशल ग्रुप समिति ने भी सहभागिता की।

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए अरविन्द सोनी (आर्य) ने बताया कि मां बिजासन टेकरी पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्रुप के परिजनों ने पर्यावरण के इस महायज्ञ में अपनी आहुतियां समर्पित करते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष पन्नालाल सोनी सपत्निक मौजूद रहें। साथ ही अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी अडानिया, श्रीमती लक्ष्मी देवी सोनी, उपाध्यक्ष देवेंद्र सोनी, श्रीमती ज्योति सोनी, सचिव रामनारायण सोनी, परामर्शदाता दिनेश सोनी (वर्मा), लक्ष्मीकांत वर्मा, श्रीमती चंदा देवी वर्मा, श्रीमती शकुंतला मैढ़, अजय सोनी, श्रीमती सुषमा सोनी, पन्नालाल सोनी (चचोर वाले), श्रीमती लता सोनी, युवा तरुणाई समर्थ सोनी, विकास सोनी, अनिल सोनी, रमेश चंद्र सोनी सहित सोशल ग्रुप परिवार के सदस्यों के साथ मां बिजासन सेवा समिति अध्यक्ष भूपेंद्र पोद्दार विशेष रूप से उपस्थित थे।

IMG 20240712 WA0024

कार्यक्रम में स्वल्पाहार सेवा के. दिनेश सोनी (वर्मा) रिद्धि-सिद्धि वाइब्रेटर के सौजन्य से संपन्न हुआ। पौधारोपण कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष सुरेश अड़ानिया एवं सचिव रामनारायण सोनी ने सभी समाजजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आभार जताया।