
पढ़ना जारी रखें

वैज्ञानिक कंजेटी की एक किडनी विशेष जुपिटर अस्पताल में महिला मरीज को, दूसरी चोइथराम अस्पताल में पुरुष मरीज को और लिवर शैल्बी अस्पताल में भर्ती मरीज को प्रत्यारोपित की जाएगी। ये मरीज लंबे समय से बीमारियों से ग्रसित हैं। राज्य के कुल अंगदान के 80% इंदौर में होते हैं। शहर के नौ अस्पतालों में अंगों के प्रत्याराेपण की सुविधा है। इंदौर त्वचा दान के मामले में देश में दूसरे नंबर पर है।
Eye Donation : जाते जाते माधवी आप्टे कर गई 2 लोगों के जीवन में उजियारा!
मृतक के इन अंगों का दान संभव
दान किए जा सकने वाले अंगों में कार्निया, हृदय के वाल्व, हड्डी, त्वचा जैसे ऊतकों को प्राकृतिक मृत्यु के बाद दान किया जा सकता है। हृदय, यकृत, गुर्दे, फेफड़े और अग्नाशय जैसे अन्य महत्वपूर्ण अंगों को केवल ब्रेनडेड के मामले में ही दान किया जा सकता है।
स्वर्गीय सतीश व श्रीमती सुशीला की आंखों से 4 लोगों के जीवन में होगा उजियारा!