5G Service Start : जिओ ने MP के दो शहरों में 5G नेटवर्क शुरू किया!

शुक्रवार से इंदौर और भोपाल में जियो की 5G सेवा!

539

5G Service Start : जिओ ने MP के दो शहरों में 5G नेटवर्क शुरू किया!

Bhopal : जियो ने अपनी हाई स्पीड इंटरनेट 5जी सर्विस का मध्यप्रदेश के दो शहरों में विस्तार किया। अब भोपाल और इंदौर में भी जियो 5G सर्विस शुरू कर दी गई। प्रदेश में 5जी सर्विस रोल आउट करने वाला जियो पहला टेलीकॉम ऑपरेटर है। 29 दिसंबर को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 2023 तक देशभर में जियो 5G का विस्तार करने की घोषणा की।
भोपाल और इंदौर में जियो 5G सर्विस की लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने कहा कि जनवरी 2023 में मध्यप्रदेश के दो और शहरों जबलपुर और ग्वालियर में भी 5G सर्विस शुरू कर दी जाएगी। 2023 के अंत तक मध्यप्रदेश के हर शहर और कस्बे को हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस के जोड़ा जाएगा।
मध्यप्रदेश में 5G सर्विस को रोलआउट करते हुए जियो ने कहा कि जनवरी 2023 में आयोजित हो रहे प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 से पहले इंदौर और भोपाल में 5जी लॉन्च करते हुए हमें गर्व है। हमने प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ की गई 5G सर्विस लॉन्च की प्रतिबद्धता को निभाया है।
मुकेश अंबानी ने गुरुवार को कहा कि जियो 5जी का डिप्लॉयमेंट साल 2023 तक पूरा हो जाएगा। जियो पूरे भारत में दुनिया का सबसे अच्छा 5G नेटवर्क शुरू कर रहा है, वो भी एक ऐसी गति से जो दुनिया में सबसे तेज है। इसके बाद जियो का अगला कदम डिजिटल सॉल्यूशन प्रोवाइड करवाना है।
इससे पहले जिओ ने जम्मू और श्रीनगर के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुमाला, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और गुंटूर शहरों के अलावा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोच्चि और नाथद्वारा में रिलायंस जियो अपनी 5G सर्विस शुरू कर चुका है। दिल्ली-एनसीआर यानी दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद में भी जियो 5जी को रोल आउट किया गया है।
कंपनी ने भोपाल और इंदौर के साथ ही 11 नए शहरों लखनऊ, त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद, चंडीगढ़, मोहाली, पंचकुला, जीरकपुर, खरार और डेराबस्सी में भी जियो 5जी की शुरुआत कर दी गई है।