मध्य प्रदेश में पहले चरण में 61% प्रतिशत मतदान, बढ़ सकता है मतदान का आंकड़ा

राजधानी भोपाल में सबसे कम मतदान, भाजपा-कांग्रेस में बढ़ा संशय

861

भोपाल। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण में 133 नगरीय निकायों में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। पूरे प्रदेश में 50 से 52% के बीच वोटिंग होने की खबरें आ रही हैं। यह आंकड़ा बढ़ सकता है।

मध्य प्रदेश के 44 जिलों में हुए नगरीय निकायों के पहले चरण में 61 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। निर्वाचन आयोग के पांच बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक आगर मालवा में 88 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। इसी तरह भोपाल में सबसे कम 43.80 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। औसत 61 प्रतिशत मतदान हुआ है। इन आंकड़ों में जिलों में नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषदों में हुई वोटिंग शामिल है। नतीजे 17 जुलाई को आएंगे।

बुधवार को मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में 133 नगरीय निकायों के लिए मतदान हुआ। 11 महापौर और दो हजार 808 पार्षद चुनने के लिए 1.4 करोड़ से अधिक मतदाताओं को अपना मताधिकार का प्रयोग करना था।

छुटपुट घटनाओं और भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के टकराव को छोड़ दें तो कुल मिलाकर चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। प्रथम चरण में 44 जिलों में 11 नगर निगम, 36 नगरपालिका परिषद और 86 नगर परिषदों में मतदान हुआ। इसके लिए कुल 13 हजार 148 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। प्रथम चरण में 11 नगर पालिक निगमों में कुल 101 महापौर पद के अभ्यर्थी चुनाव मैदान में थे। कुल 133 निकायों में दो हजार 850 पार्षद के पद हैं। इनमें से 42 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। दो हजार 808 पदों पर निर्वाचन होना है। इसके लिए 11 हजार 250 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं।

किस जिले में कितना मतदान

मध्य प्रदेश 61.00%

श्योपुर 73.20%
मुरैना 66.10%
भिंड 68%
ग्वालियर 74.80%
दतिया 67.10%
शिवपुरी 72.50%
मुरैना 63.10%
अशोक नगर 75.40%
सागर 62%
टीकमगढ़ 69.60%
छतरपुर 65.30%
दमोह 70.10%
पन्ना 73.10%
सतना 65.60%
रीवा 73.30%
सिंगरौली 51.50%
अनूपपुर 65.10%
उमरिया 72.10%
कटनी 64%
जबलपुर 76.10%
बालाघाट 69.90%
सिवनी 65.10%
नरसिंहपुर 72.30%
छिंदवाड़ा 78%
बैतूल 69.10%
हरदा 73.70%
नर्मदापुरम 71.10%
रायसेन 73.30%
विदिशा 68.50%
भोपाल 43.80%
सीहोर 72.80%
राजगढ़ 73%
आगर मालवा 88.40%
शाजापुर 76.30%
देवास 80.10%
खंडवा 55.50%
बुरहानपुर 70%
धार 75.70%
इंदौर 76%
उज्जैन 76.60%
रतलाम 83.70%
मंदसौर 67.70%
नीमच 70.80%
निवाड़ी 72%