

7 People Drowned in Well : गणगौर विसर्जन के लिए कुंए की सफाई करने उतरे 7 लोग कुएं में डूबे, जहरीली गैस की आशंका!
Khandwa : जिले के छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव में गुरुवार को 4 बजे एक बेहद दुखद घटना घटी। गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई करते समय 7 लोगों की कुंए में डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस व प्रशासन ने रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। अभी डूबने वाले लोगों की पहचान नहीं हो सकी है।
कोंडावत गांव के चौक में स्थित कुएं में दलदल और कचरा होने से जहरीली गैस से यह हादसा होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। कुएं में अंदर कितने व्यक्ति है, इसकी स्थिति भी स्पष्ट नहीं हो सकी।
घटना के बाद गांव में मातम छाया
सूचना मिलते ही एसपी मनोज राय, एसडीएम बजरंग बहादुर सिंह और छैगांवमाखन पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना से गांव में मातम हो गया है। खंडवा से होमगार्ड की रेस्क्यू टीम मौक पर पहुंंच कर कुएं में उतरने का प्रयास कर रही है। कुएं में गैस का प्रभाव कम करने के लिए पानी डाला जा रहा हैं। मौके पर क्रेन, एंबुलेंस सहित प्रशासन की पूरी टीम मोर्चा संभाल चुकी है।
पंधाना विधायक छाया मोरे ने भी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटना गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे की है। बताया जा रहा है कि गणगौर विसर्जन के लिए ये लोग कुएं की सफाई करने उतरे उतरे थे। कुएं में बड़ी मात्रा में गाद जमी हुई है। इसी गाद के नीचे सभी के दबे होने की आशंका है, अभी किसी को निकाला नहीं जा सका।