
पढ़ना जारी रखें
इस बढ़ोतरी का फायदा 48 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख से अधिक पेंशन भोगियों को होगा। यह भी दावा किया जा रहा है कि कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी 1 अक्टूबर 2022 से मिल सकती है। कई जानकारों का कहना है कि ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (All India Consumer Price Index) के जून के आंकड़ों को देखते हुए सरकार कम से कम 4% तक महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है। सरकार DA में बढ़ोतरी देश की महंगाई स्थिति (Inflation Hike) को देखते हुए करती है।