7th Pay Commission : DA में बढ़ोतरी का ऐलान जल्‍द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नई खुशखबरी! 

कयास लगाए जा रहे कि सरकार DA वृद्धि हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख के करीब संभव!  

146

7th Pay Commission : DA में बढ़ोतरी का ऐलान जल्‍द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नई खुशखबरी! 

New Delhi : अब केंद्रीय कर्मचारी खुश हो सकते हैं। क्योंकि, उनके लिए DA में बढ़ोतरी का ऐलान जल्द हो सकता है। DA में बढ़ोतरी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर तय होती है। यह बढ़ोतरी होने से केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन में वृद्धि होगी। पिछले कुछ सालों में DA वृद्धि हर साल दिवाली से एक सप्ताह या पखवाड़ा पहले घोषित किया जाता है।

कर्मचारियों को यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के बाद, इस महीने एक और खुशखबरी मिल सकती है। केंद्र सरकार इस महीने कर्मचारियों को DA में बढ़ोतरी का ऐलान जल्द कर सकताी है। पहले कहा जा रहा था कि सरकार सितंबर के पहले सप्ताह में DA में बढ़ोतरी का ऐलान करेगी। लेकिन, अब पहला हफ्ता लगभग खत्म होने जा रहा है। ऐसा लगता है कि अभी यह संभव नहीं है। खबर है कि DA में बढ़ोतरी को लेकर सितंबर के अंतिम हफ्ते में फैसला सामने आ सकता है। DA में बढ़ोतरी की घोषणा का इंतजार कर रहे केंद्रीय सरकार के कर्मचारी इस बात को लेकर उत्साहित हैं और आशावादी हैं कि सरकार से उन्हें एक शानदार तोहफा मिल सकता है।

DA में वृद्धि का ऐलान कब संभव

बताया गया कि सरकार DA वृद्धि का ऐलान हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख के करीब कर सकती है। हरियाणा में 5 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। पिछले कुछ वर्षों के रुझानों को देखें तो DA वृद्धि हर साल दिवाली से एक सप्ताह या पखवाड़ा पहले घोषित किया जाता था। लेकिन, इस बार यह थोड़ा पहले घोषित किया जा सकता है।

कितना DA बढ़ेगा इस बार

केंद्र सरकार सितंबर के अंतिम सप्ताह में केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है. इससे करोड़ों से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को 4% तक DA में वृद्धि देखने को मिल सकती है। केंद्र सरकार सितंबर में 3-4% की DA बढ़ोतरी का ऐलान करने वाली है। कहा गया कि सरकार द्वारा 3% की DA बढ़ोतरी करने की उम्मीद है। लेकिन, यह 4% भी हो सकता है। यह केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक बड़ी राहत होगी। इस तरह,केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को थोड़ा और इंतजार करना होगा। अगर राज्य विधानसभा चुनाव अक्टूबर की शुरुआत में नहीं होते तो DA अवृद्धि में संभवतः दूसरे सप्ताह में ही घोषित किया जा सकता था।

DA और DR में हुई थी 4% की बढ़ोतरी

केंद्र सरकार ने पिछली बार मार्च 2024 में महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी की थी. DA में 4% की बढ़ोतरी की गई थी। जिससे यह मूल वेतन का 50% हो गया। पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) में भी 4% की बढ़ोतरी की गई थी। आमतौर पर, केंद्र सरकार DA में वृद्धि का ऐलान दिवाली के आसपास करती है। जनवरी चक्र की बात करें तो DA में बढ़ोतरी का ऐलान अक्सर मार्च में होली के आसपास किया जाता है।

DA एरियर कब मिलेगा

अगर DA वृद्धि का ऐलान सितंबर के अंत तक हो जाता है, तो कर्मचारियों और पेंशनर्स को अक्टूबर महीने की सैलरी/पेंशन में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. इसका मतलब है कि कर्मचारियों को जुलाई से सितंबर तक के 3 महीने के एरियर मिल सकता है।

 

DA में 3% की बढ़ोतरी की उम्मीद

जुलाई-दिसंबर 2024 की अवधि के लिए केंद्रीय कर्मचारियों के लिए DA में कम से कम 3% की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। DA में बढ़ोतरी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर तय किया जाता है। DA में बढ़ोतरी होने से केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन में वृद्धि होगी। इसे लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन, उम्मीद है कि सरकार जल्द ही DA में बढ़ोतरी का ऐलान करेगी।

 

कोविड के दौरान रुका DA एरियर नहीं मिलेगा

संसद के मानसून सत्र में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के एक बयान के अनुसार, सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान रोके गए DA और महंगाई राहत (DR) के 18 महीने के एरियर को जारी करने की संभावना नहीं है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलने वाले DA/DR की तीन किस्तों को 1 जनवरी 2020, जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 से रोकने का फैसला किया था। यह फैसला कोविड-19 महामारी के दौरान आर्थिक व्यवस्था पर दबाव कम करने के लिए लिया गया था। सरकार के इस जवाब से केंद्रीय कर्मचारियों को कोविड-19 के दौरान रुका हुआ DA एरियर मिलने की उम्मीद कम हो गई है।