7th Pay Commission DA Hike: AICPI के दिसंबर के आंकड़ों से DA पर भी असर पड़ेगा!

जानिए, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स पर कितना असर करेगा ये इंडेक्स!

958

7th Pay Commission DA Hike: AICPI के दिसंबर के आंकड़ों से DA पर भी असर पड़ेगा!

New Delhi : मार्च के पहले सप्ताह में केंद्र सरकार के 65 लाख कर्मचार‍ियों और करीब 48 लाख पेंशनर्स के महंगाई भत्‍ता और महंगाई राहत पर फैसला आने वाला है। मार्च में DA Hike पर आने वाले फैसले से पहले केंद्रीय कर्मचार‍ियों के ल‍िए बड़ा अपडेट आया है। लेबर म‍िन‍िस्‍ट्री की तरफ से जारी AICPI (All India Consumer Price Index) के आंकड़े में नवंबर के बाद द‍िसंबर में ग‍िरावट आई है। इस आंकड़े में ग‍िरावट आने के बाद DA में होने वाली बढ़ोतरी उम्‍मीद से कम हो सकती है।

जुलाई से नंवबर तक AICPI इंडेक्स का आंकड़ा लगातार चढ़ रहा था। लेक‍िन, द‍िसंबर में इसमें ग‍िरावट दर्ज की गई। 1 जनवरी से महंगाई भत्‍ते में होने वाला इजाफा अब इसके आधार पर कम हो सकता है। हालांक‍ि, अक्‍टूबर और नवंबर का आंकड़ा एक समान रहा था। द‍िसंबर का आंकड़ा नवंबर के मुकाबले ग‍िरकर 132.3 प्‍वाइंट पर पहुंच गया। अक्‍टूबर और नवंबर में यह आंकड़ा 132.5 प्‍वाइंट पर था। स‍ितंबर में 131.3, अगस्‍त में 130.2 और जुलाई में 129.9 था।

3% तक DA बढ़ने के आसार 

लेब‍र म‍िन‍िस्‍ट्री की तरफ से 31 जनवरी को द‍िसंबर के AICPI इंडेक्स के आंकड़े जारी क‍िए गए। अब श्रम मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के आधार पर 1 जनवरी से कर्मचारियों के DA में होने वाला इजाफा 4% के बजाए 3% हो सकता है। यानी आंकड़ा कम होने से कर्मचार‍ियों को सीधे एक प्रत‍िशत का नुकसान हो सकता है। सरकार की तरफ से इस वृद्ध‍ि की घोषणा मार्च में की जाएगी।

कितना बढ़ेगा डीए

जुलाई का डीए 4% बढ़ने के बाद केंद्रीय कर्मचार‍ियों का महंगाई भत्‍ता 38% हो गया था। अब इसमें यद‍ि 3% का इजाफा होता है, तो यह बढ़कर 41% हो जाएगा। सरकार की तरफ से 7वें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचार‍ियों का डीए (DA Hike) साल में दो बार बढ़ाया जाता है। जनवरी 2022 और जुलाई 2022 के DA का ऐलान क‍िया जा चुका है। अब जनवरी 2023 के DA का ऐलान क‍िया जाएगा।

कहां से जारी होते है आंकड़े?

AICPI इंडेक्स के आधार पर ही यह तय होता है क‍ि महंगाई भत्‍ते में क‍ितना इजाफा होगा? हर महीने के लास्‍ट वर्क‍िंग डे को All India Consumer Price Index (AICPI) के आंकड़े लेबर म‍िन‍िस्‍ट्री (Labour Ministry) की तरफ से जारी क‍िए जाते हैं। इस इंडेक्‍स को 88 केंद्रों और पूरे देश के लिए तैयार किया गया है।