7th Pay Commission : दो राज्यों के कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी, पेंशन भी बढ़ी!

31 जुलाई को पैसा मिलेगा, संविदा कर्मचारियों को भी फ़ायदा!

1230
7th Pay Commission-DA Hike At Centre

7th Pay Commission : दो राज्यों के कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी, पेंशन भी बढ़ी!

New Delhi : राज्य सरकारों ने पेंशन और सैलरी दोनों में बढ़ोतरी कर दी। अब कर्मचारियों और पेंशनर्स के खाते में ज्यादा पैसा आने वाला है। साथ ही नौकरियों का भी ऐलान किया गया। केंद्र सरकार भी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा करने जा रही है। उससे पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को अलग तोहफा दे दिया है।
छत्तीसगढ़ और राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स की भत्तों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों की सैलरी में भी इजाफा करने का ऐलान किया। इसके अलावा राजस्थान सरकार ने पेंशन में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है।

15 फीसदी ज्यादा पेंशन मिलेगी
राजस्थान सरकार ने मिनिमम गारंटी आय विधेयक 2023 को पेश किया, जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बेरोजगारी भत्ता देने के बारे में बात की है। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 2 किस्तों के आधार पर 15% बढ़ोतरी का फैसला लिया है। अब से राज्य के पेंशनर्स को पहले की तुलना में 15% ज्यादा पेंशन का फायदा मिलेगा। वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा, एकल महिला की श्रेणी में आने वाले लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

दूसरी बार बढ़ा महंगाई भत्ता
छत्तीसगढ़ सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते से लेकर के कई तरह के ऐलान किए हैं. इस बार यहां DA में 4% बढ़ोतरी का ऐलान हुआ। एक महीने में लगातार दूसरी बार इसमें इजाफा किया गया। इससे पहले कैबिनेट बैठक में 5% का इजाफा किया था। अब इस राज्‍य के 5 लाख कर्मचारियों को महंगाई भत्ता केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर मिलेगा।

सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी
छत्तीसगढ़ सरकार ने 37 हजार संविदा कर्मचारियों की सैलरी में भी 27% बढ़ोतरी का फैसला किया। इससे राज्य सरकार पर करीब 350 करोड़ रुपए का एक्स्ट्रा खर्च आएगा। इसके अलावा अतिथि टीचर, पटवारियों, पुलिस कांस्टेबल, ब्लॉक स्‍तर के कर्मचारियों समेत कई लोगों की सैलरी में बढ़ोतरी हुई है।