7th Pay Commission : जुलाई में मिलेगा DA, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी!

सरकार DA कैलकुलेशन के लिए नया फॉर्मूला लाने की योजना बना रही!

1036

7th Pay Commission : जुलाई में मिलेगा DA, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी!

New Delhi : केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2023 के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 4% की बढ़ोतरी कर इसे 42% कर दिया था। अब सरकार डीए कैलकुलेशन के लिए नया फॉर्मूला लाने की योजना बना रही है। इस साल जुलाई में डीए कैलकुलेशन के फॉर्मूले में बदलाव हो सकता है। अभी केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 42% की बढ़ोतरी की जा रही है।
केंद्रीय कर्मचारियों को हाल ही में 4% महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) का तोहफा मिला है। आने वाले दिनों में कई तोहफे उनका इंतजार कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है फिटमेंट फैक्टर। सरकार इसे अगले साल तक बढ़ा भी सकती है। पर, इसे लेकर बवाल शुरू हो गया है। सरकारी कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर को लेकर अपडेट आया कि सरकार इसकी समीक्षा करेगी, इसे अगले साल तक बढ़ाने का फैसला ले सकती है। डीए (DA) इससे कर्मचारियों के मूल वेतन में जबरदस्त इजाफा होगा।

कर्मचारियों को महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत का अधिक लाभ देने के लिए सरकार ने कई बार अपनी गणना में बदलाव किया है। श्रम मंत्रालय ने पिछली बार महंगाई भत्ता (DA Hike) बढ़ोतरी के फॉर्मूले में आधार वर्ष और मजदूरी दर सूचकांक की नई सीरीज जारी की थी। इसमें एक बार फिर से बदलाव हो सकता है। महंगाई भत्ता कितना मिलेगा इसकी गणना महंगाई भत्ते की राशि को मूल वेतन से गुणा करके की जाती है। इसी तरह पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत की भी गणना की जाती है।

वृद्धि पर IT लगेगा
महंगाई भत्ता वृद्धि आयकर विभाग के नियमों के अनुसार कर योग्य है। आईटीआर फाइल करते समय लोगों को डीए कितना मिलेगा के बाद की पूरी जानकारी देनी होगी। साल 2023 में फिटमेंट फैक्टर में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। लेकिन, साल 2024 में इसकी समीक्षा कर इसे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, अभी तक सरकार की तरफ से इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। इस पर अब व्यय विभाग मंथन करेगा। साथ ही सिफारिशें वित्त मंत्रालय को भेजी जा सकती हैं। वहीं, अगले साल नया महंगाई भत्ता आयोग भी बन सकता है। ऐसे में उस समय फिटमेंट फैक्टर पर भी फैसला संभव है।

DA और DR इतना बढ़ सकेगा
वर्तमान में 7वें वेतन आयोग के मैट्रिक्स में निर्धारित स्तर के अनुसार महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की दर 42% है। अगले संशोधन में इसे बढ़ाकर 45% किया जा सकता है। पहले यह दर 38 फीसदी थी। मार्च, अप्रैल, मई और जून 2023 से पहले के महीनों के लिए AICPI-IW डेटा जारी होने के बाद जुलाई 2023 के लिए अपेक्षित DA/DR दरें जारी की जाएंगी।

मूल वेतन में वृद्धि इतनी होगी
1 जनवरी 2023 से केंद्र सरकार और केंद्रीय स्वायत्त निकायों द्वारा कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग के ग्रेड पे में भी वृद्धि की गई है। ड्राइंग के लिए DA की दर मूल वेतन के 212% से बढ़ाकर 221% कर दी गई है। नए ग्रेड के अनुसार भुगतान करें। केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार (24 मार्च) को हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया था। महंगाई भत्ता 38 से बढ़ाकर 42% किया गया है। महंगाई भत्ता में यह बढ़ोतरी जनवरी 2023 से लागू होगी।