7th Pay Commission : जानिए सरकार किस किसको देने वाली है दशहरा से पहले गिफ्ट!

14 करोड़ लोगों के खातों में पैसा आएगा, किसान सम्मान निधि पर भी आज फैसला!

1018
7th Pay Commission : पुरानी पेंशन योजना का लाभ इन कर्मचारियों को मिलेगा

7th Pay Commission : जानिए सरकार किस किसको देने वाली है दशहरा से पहले गिफ्ट!

New Delhi : केंद्र सरकार ने लोगों को त्योहारों की खुशी देने के लिए बड़ा फैसला किया है। उम्मीद की जा रही कि 3-4 दिन में दशहरे से पहले इस पर अमल भी हो जाएगा। सरकार के इस फैसले से देशभर के करीब 14 करोड़ लोगों को फायदा होने वाला है।

इस बार का दशहरा करोड़ों के लिए बहुत खास होने जा रहा है। आज बुधवार को केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें 14 करोड़ लोगों के खाते में पैसे ट्रांसफर करने का फैसला लिया जा सकता है। माना जा रहा है कि दशहरे से पहले लोगों के खाते में यह पैसा पहुंच सकता है। ऐसा हुआ तो करोड़ों लोगों के त्योहार इस बार जबरदस्त खुशियों के बीच बीतने वाले हैं।

सरकार की आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ता और राहत भत्ता (DA और DR) की मंजूरी दी जा सकती है। संभावना जताई जा रही है कि सरकार 4 प्रतिशत तक DA और DR बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता तो केंद्रीय कर्मियों और पेंशनर्स को जबरदस्त फायदा होगा। उनका

DA/DR एक झटके में 4%फीसदी बढ़कर 38% तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही सरकारी कर्मियों को जुलाई और अगस्त का बकाया एरियर भी मिल सकता है।

उम्मीद की जा रही है, कि सितंबर की सैलरी में केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़े हुए भत्ते और बकाया एरियर जुड़कर मिल सकते हैं। इसके चलते कर्मचारियों के हाथ में एकदम से बड़ी राशि आ जाएगी और वे फेस्टिवल सीजन में जमकर शॉपिंग कर सकेंगे। सरकार के इस फैसले के 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को सीधा लाभ पहुंचने की उम्मीद है।

किसानों को भी दिवाली गिफ्ट

केंद्रीय कर्मचारियों को त्योहार का गिफ्ट देने के साथ ही केंद्र सरकार देशभर के किसानों को दिवाली का गिफ्ट देने की भी तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार 30 सितंबर को पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) की 12वीं किश्त किसानों के लिए रिलीज कर सकती है। सरकार ने वर्ष 2019 में यह योजना शुरू की थी। इसके तहत सरकार आर्थिक रूप से पिछड़े किसानों को हर साल 6 हजार रुपए खाते में ट्रांसफर करती है। यह धनराशि 2-2 हजार रुपए की 3 किश्तों में दी जाती है। सरकार अब तक इस योजना की 11 किश्तें जारी कर चुकी है।

सरकार अब 12वीं किश्त के तहत 2-2 हजार रुपये किसानों के खाते में ट्रांसफर करने जा रही है. देशभर के करीब 12 करोड़ किसानों के खाते में एक साथ यह धनराशि पहुंचेगी। हालांकि, इस धनराशि के ट्रांसफर के बारे में सरकार ने अब तक कोई तारीख घोषित नहीं की। लेकिन,माना जा रहा है कि दशहरे तक यह धनराशि किसानों को मिल सकती है। इससे वे भी अपने परिवार के साथ त्योहारों को अच्छे से मना सकेंगे।