6th वेतनमान प्राप्त कर रहे शासकीय सेवकों का 9% महंगाई भत्ता बढ़ा, अब 221% मिलेगा

812

6th वेतनमान प्राप्त कर रहे शासकीय सेवकों का 9% महंगाई भत्ता बढ़ा, अब 221% मिलेगा

भोपाल:राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर छठे वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे शासकीय सेवकों को 1 जनवरी 2023 से 9% महंगाई भत्ते में वृद्धि की है। इन्हें अभी 212 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था जो अब बढ़कर 221% हो जाएगा।

राज्य शासन के शासकीय सेवकों को उपरोक्त अनुसार महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि का लाभ 1 जुलाई 2023 से किया जाएगा। 1 जनवरी 2023 से 30 जून 2003 तक का एरियर राशि का भुगतान तीन समान किस्तों में क्रमशः अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर 2023 में किया जाएगा।

राज्य शासन के कर्मचारी जो 1 जनवरी से 30 जून 2023 की अवधि में सेवानिवृत्त/ अथवा मृत हो गए हैं उन्हें/ उनके नामांकित सदस्य को एरियर की राशि का भुगतान किया जाएगा।