Weather Update: साऊथ अफ्रीका से बहकर आ रहे हैं बादल

MP कल से तीन दिनी गर्मी का असर, कोहरा सिमटा यूपी, बिहार तक

762

Weather Update: साऊथ अफ्रीका से बहकर आ रहे हैं बादल

दिनेश सोलंकी की ख़ास रिपोर्ट

साऊथ अफ्रीका से बहकर आ रहे हैं बादल
MP कल से तीन दिनी गर्मी का असर
कोहरा सिमटा यूपी, बिहार तक

पश्चिमी विक्षोभ अभी पूरी तरह से कश्मीर, हिमांचल, उत्तर-मध्य के राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड तक छाया हुआ है। ये बादल साऊथ अफ्रीका के दक्षिणी भाग से शुरू होकर अरब देशों से पाकिस्तान होते हुए भारत के उत्तरी भाग से गुज़र रहे हैं।

आज कोहरा मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार में सक्रिय है। पंजाब, देहली, हरियाणा में इसका असर दिन होते ही छंटने लगेगा।

पंजाब में अगले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ से वर्षा की सम्भावना है। कश्मीर में बादल बारिश की स्थिति बनेगी और 11 जनवरी से हिमपात होगा। हिमांचल में भी यही स्थिति बनेगी। यहाँ न्यूनतम पारा माइनस 6 तक जा सकता है।

मध्य प्रदेश में कल से तीन दिनी गर्मी महसूस होगी। आज से दिन में बढ़ते तापमान का असर होगा जबकि कल से रात में ठण्ड का असर कम हो जायेगा। 13 जनवरी से फिर ठण्ड चमकेगी।