RRR’s Entry in Oscars : ऑस्कर में पहुंची RRR, क्यों झूमे शाहरुख खान!

दो ट्वीट करके शाहरुख़ ने एक रिक्वेस्ट भी की! 

663

RRR’s Entry in Oscars : ऑस्कर में पहुंची RRR, क्यों    झूमे शाहरुख खान!

Mumbai : साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म को ऑस्कर 2023 के लिए क्वालिफाई किया गया है। इस ख़ुशी में शाहरुख खान ऐसा ट्वीट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में शाहरुख ने ‘आरआरआर’ (RRR) फिल्म के एक्टर राम चरण से एक रिक्वेस्ट की।

 

शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ के ट्रेलर को जब तमिल और तेलुगू में रिलीज किया गया तो साउथ के सुपरस्टार थलपती विजय और राम चरण ने भी इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके बाद शाहरुख खान ने राम चरण को थैंक्यू बोलते हुए एक ट्वीट किया। साथ ही उनसे एक रिक्वेस्ट भी की है। शाहरुख ने लिखा ‘शुक्रिया मेरे मेगा पावर स्टार राम चरण और हां जब भी आपकी ‘आरआरआर’ की टीम ऑस्कर लेकर इंडिया वापस आएगी, तो प्लीज मुझे इसे छूने देना! लव यू!’

फिल्म ‘आरआरआर’ ने ऑस्कर 2023 के लिए क्वालिफाई किया है. जिसके बाद शाहरुख ने खुशी जाहिर करते हुए ये ट्वीट किया। इसके बाद शाहरुख ने थलपति विजय के लिए भी एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि ‘शुक्रिया मेरे दोस्त विजय! आप इसी वजह से थलपती हैं! बहुत जल्द ही शानदार खाने पर मिलते हैं। लव यू!’

शाहरुख खान फिल्म ‘पठान’ के जरिए चार साल बाद बड़े पर्दे पर धमाल मचाने जा रहे हैं। एक्टर के फैंस उनको सिनेमाघरों में देखने के लिए काफी बेकरार नजर आ रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉव अब्राहम भी हैं। जॉन फिल्म में विलेन का रोल निभाने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, उसे अभी तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं।